फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People caught three thieves running away and handed them over to the police

चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को लोगों ने दबोच पुलिस को सौंपा

Wed, 23 Feb 2022 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
People caught three thieves running away and handed them over to the police
जीरकपुर। पुलिस ने पटियाला रोड पर स्वास्तिक विहार के नजदीक पड़ते सत्यम अपार्टमेंट्स में चोरी करने के आरोप में चार चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोगों ने चोरी करते हुए चार चोरों में से तीन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गशिकायत में सुनील कुमार सेठी निवासी सत्यम अपार्टमेंट्स, स्वास्तिक विहार ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे अपनी सोसायटी में जा रहे थे तो उसने देखा कि सोसायटी की चहारदीवारी फांदकर चार युवक बाहर निकल रहे थे, इनके हाथ में सोसायटी से चोरी की मोटर थी। उनको देखकर उन्होंने शोर मचाया तो राहगीरों की मदद से तीन चोरों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। जबकि चौथा फरार हो गया। इनके पास से एक मोटर और गटर के लोहे का फ्रेम मिला है। इसे बाद तीनों को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चोरों की पहचान गुफार अली निवासी पटियाला रोड जीरकपुर, भूरा उर्फ कर्ण निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ और विनय कुमार उर्फ बिल्ला निवासी बलटाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह लोगों को सामान चोरी करके कबाड़ियों को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed