फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are upset due to not getting RC and DL, hundreds of files are being submitted daily

Mohali News: आरसी व डीएल न मिलने से लोग परेशान, रोजाना जमा हो रही सैकड़ों फाइल

Thu, 03 Jul 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to not getting RC and DL, hundreds of files are being submitted daily

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ट्रांसपोर्ट विभाग की लापरवाही के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। रोजाना सैकड़ों लोग फाइल जमा करवा रहे हैं, लेकिन लाइसेंस व आरसी जारी न होने से लोग परेशान हैं। यह समस्या सूबे में फैली हुई है, लेकिन मोहाली जैसे प्रमुख शहर में हालात और भी ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं। हालांकि कुछ दिन पहले मंत्री लालजीत भुल्लर ने आरटीए दफ्तर का दौरा भी किया गया था। बावजूद इसके आरसी और डीएल संबंधी अड़चनें जस की तस पड़ी हैं। दूसरी ओर आरसी और डीएल न मिलने की वजह से सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस की चालान कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने कहा है कि जब तक उनका आरसी व डीएल नही मिल जाता, वह डीजी लाकर के जरिए अपलोड कर सकते हैं। उधर, विभाग का कहना है कि प्रिंटिंग को लेकर समस्या आ रही है, जल्द समस्या हल होगी।

क्या कहते हैं लोग
आरसी डिस्पेच का समय नहीं हो रहा शो
2 जून को मोहाली आरटीए कार्यालय में आरसी से बैंक लोन उतरवाने के लिए फाइल जमा करवाई गई थी। फाइल अप्रूूव होने के बाद भी जब उनके द्वारा ऑनलाइन स्टेटस चेक किया गया तो उसमें आरसी डिस्पेच का समय शो नहीं हो रहा है। विशाल शर्मा, सेक्टर-125 निवासी
विज्ञापन


एक माह से ज्यादा समय हुआ, आरसी नहीं पहुंची
अपनी कंपनी की नई गाड़ी का नंबर और आरसी लेने के लिए फाइल जमा करवाई थी। नंबर तो मिल गया, लेकिन एक माह से ज्यादा हो गया अभी तक आरसी नहीं पहुंची है। -सरवन कुमार, सेक्टर-71 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



आरसी व डीएल की प्रिंटिंग को लेकर हेड ऑफिस में काम चल रहा है। जल्द ही समस्या हल हो जाएगी। - राजपाल सिंह सेखों, आरटीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed