फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are troubled by unscheduled power cuts; the supply remains off for more than four hours

Mohali News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, चार घंटे से अधिक गुल रहती है आपूर्ति

Thu, 10 Sep 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by unscheduled power cuts; the supply remains off for more than four hours
मोहाली। उमस भरी गर्मी के बीच शहर के फेज-5 समेत कई सेक्टरों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन और रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर में कुल चार घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से मोहाली में यही हालात बने हुए हैं। बिजली कट का कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। उमस भरे मौसम में पंखे और कूलर बंद होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली से चलने वाले जरूरी उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। कई बार कुछ देर बाद बिजली बहाल हो जाती है, लेकिन फिर दोबारा कट लग जाता है। शहर के फेज-2, 3, 5, 6 सहित सभी जगहों पर लगातार बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन



निवासियों की शिकायतें और मांग

फेज-5 के निवासी सुनीरा सिंह और सुरेंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को शिकायतें दी हैं। हालांकि, अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उन्हें यह भी नहीं बताया जाता कि कट कितनी देर रहेगा। लोगों ने बिजली विभाग से इलाके में आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली के लोड बढ़ाए जाने को लेकर ट्रांसफार्मर बदले जा रहे है। निर्बाध बिजली की आपूर्ति जल्द सभी सेक्टरों में हो जाएगी। इस पर बिजली विभाग की ओर से काम किया जा रहा है। - अमनदीप सिंह, एक्सईएन, पॉवरकाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed