फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are facing problems in withdrawing money from the post office, demand for solution to the problem

Mohali News: डाकघर से पैसे निकालने में लोगों को आ रही परेशानी, समस्या हल करने की मांग

Fri, 17 Oct 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
People are facing problems in withdrawing money from the post office, demand for solution to the problem
कुराली। डाकघर से लोगों को खुद का पैसा निकालना मुश्किल साबित हो रहा है। ग्राहक सुबह की डाकघर खुलने का इंतजार करते हैं और देर शाम तक उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से ग्राहकों की इस समस्या को हल करने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली नूर बंसल पत्नी विशाल बंसल ने बताया कि उनको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई और वे सुबह 10 बजे अपने अकाउंट से पैसे निकलवाने कुराली पोस्ट ऑफिस में गए। इसी दौरान उन्होंने 208000 की राशि लेनी थी लेकिन पोस्ट ऑफिस के अधिकारी ने कहा की इतना कैश अभी नहीं है, आप दोपहर तीन बजे के बाद आकर अपना कैश लें जाना। इसी दौरान जब वे तीन बजे के बाद कैश लेने गए तो उन्हें फिर खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने पोस्ट ऑफिस के उच्च अधिकारियों से इस समस्या को हल करने की मांग की है ताकि ग्राहकों को परेशानी ना झेलनी पडी।
विज्ञापन


ज्यादा कैश है तो ग्राहक को बता देते हैं कि कब आए
त्योहारों के दिनों में पैसों की जरूरत ज्यादा हो जाती है। यदि ज्यादा कैश होता है तो वे अपने ग्राहक को पहले ही बता देते है कि कब आए। सॉफ्टवेयर बदलने के कारण भी यह समस्या आई है। - मैडम अमनप्रीत शालू, अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed