फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People admired the food of 200 chefs of the city

लोग शहर के 200 शेफ के खाने के हुए मुरीद

Sat, 13 Aug 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
People admired the food of 200 chefs of the city
मोहाली। शहर के फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह शौर्य चक्र गवर्नमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने आतिथ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में कारनामा कर दिखाया है। इससे कॉलेज का नाम न सिर्फ जिले में बल्कि राजधानी चंडीगढ़ के साथ विदेशों में भी गूंज रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज की हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म सोसायटी ने आठ वर्षों में 200 से ज्यादा शेफ तैयार किए हैं जो सोसायटी के कोर्स हुनर से रोजगार के जरिए पांच सितारा होटल तक पहुंचने में सफल हो पाए हैं और नामी शेफ के तौर पर जाने जा रहे हैं। यही नहीं कॉलेज में इन होनहार विद्यार्थियों ने एक और कमाल कर दिखाया है। विद्यार्थियों ने कॉलेज में ही रेस्टोरेंट तैयार किया है जो पंजाब सरकार की वाहवाही बटोर चुका है।
विज्ञापन

कॉलेज की सोसायटी के खजांची घनश्याम सिंह के मुताबिक मैनेजमेंट की पढ़ाई में अव्वल रहे इन विद्यार्थियों को हुनर से रोजगार तक मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हुए जो सोचा उस लक्ष्य को प्राप्त करने में कड़ी मेहतन की और सफल हुए। विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के दौरान ही प्रसिद्ध पांच सितारा होटलों में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइव स्टार होटलों में काम कर रहे हैं कई विद्यार्थी
कॉलेज के हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म सोसायटी की सचिव एवं प्रमुख रशमी प्रभाकर बताती हैं कि कॉलेज में कोर्स शुरू हुए 8 साल बीत चुके हैं और अब तक विद्यार्थी फाइव स्टार होटलों में नौकरी पा चुके हैं। यह कोर्स बच्चों का भविष्य बनाने में एक मजबूत नींव साबित हुआ है।

कोट
कॉलेज के हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म कोर्स में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ रही है। ‘हुनर से रोजगार तक’ नया कोर्स शुरू किया गया है। बेहतरीन प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं के साथ शैक्षणिक स्टाफ और आतिथ्य और पर्यटन समाज के नेतृत्व में विद्यार्थियों को कुशल बनाया है जिससे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी कॉलेज का नाम कमा रहे हैं। -हरजीत कौर गुजराल, प्रिंसिपल, शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह शौर्य चक्र गवर्नमेंट कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed