फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paver block will be installed on both sides of the road leading to Highground Road at a cost of 65 lakhs

हाईग्राउंड रोड जाने वाली सड़क के दोनों ओर 65 लाख से लगेंगे पेवर ब्लॉक

Sun, 28 Feb 2021 01:59 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Paver block will be installed on both sides of the road leading to Highground Road at a cost of 65 lakhs
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग से हाईग्राउंड रोड जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर लाखों रुपये की लागत से टाइलें बिछाई जाएंगी। इस काम पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च होंगे। टाइलें लगने के बाद 25 हजार से अधिक लोगों को सुविधा मिलेगी। यह जानकारी नगर परिषद के ईओ संदीप तिवाड़ी ने दी।
विज्ञापन

ईओ का कहना है कि इस काम को एक महीने के भीतर खत्म कर दिया जाएगा। यह परियोजना पिछले साल मंजूर हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इसका काम रुका हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हाईग्राउंड रोड पर 12 से अधिक कॉलोनियां बसी हुई हैं। इनमें 25 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। सड़क की हालत खराब होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। लोगों से लगातार मिलने वाली शिकायतों के बाद अधिकारियों की टीम ने मौके का दौरा कर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद 1.28 करोड़ का फंड जारी किया गया था। इसमें से 63 लाख रुपये मुख्य सड़क पर तारकोल और दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने पर खर्च हुए थे। इसके अलावा अब 65 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बिना परेशानी कर पाएंगे सैर
हाईग्राउंड रोड पर स्थित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सैर करने के लिए आसपास कोई पार्क नहीं है। इस कारण उन्हें मुख्य सड़क पर ही चलना पड़ता है। मुख्य सड़क पर सैर करने के चलते लोग वाहनों की चपेट में आते रहते हैं। अब कई लोगों ने तो सैर करना ही बंद कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क के दोनों और टाइलें लगने के बाद लोगों को सैर करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

हाईग्राउंड रोड पर करीब 65 लाख रुपये की लागत से सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी, ताकि लोगों को मुख्य सड़क पर सैर न करनी पड़ी। लंबे समय से लोग सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे थे। अब यह काम शुरू हो गया है, जिसे जल्द पूरा करवा दिय्रा जाएगा। - संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed