फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Path cleared for the acquisition of 517.73 acres of land for Eco City-4; GMADA issues notification.

Mohali News: ईको सिटी-4 के लिए 517.73 एकड़ जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ, गमाडा ने जारी किया नोटिफिकेशन

Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the acquisition of 517.73 acres of land for Eco City-4; GMADA issues notification.
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ में एक और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजाब सरकार के मकान निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की ओर से राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद ईको सिटी-4 मेगा रिहायशी प्रोजेक्ट के लिए 517.7358 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने संबंधी धारा-11 के तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है। गमाडा की ओर से यह जमीन तहसील खरड़ के चार गांवों करतारपुर, कंसाला, राजगढ़ और बूथगढ़ से अधिग्रहित की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रभावित जमीन मालिकों के लिए 60 दिन की आपत्ति अवधि भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट को न्यू चंडीगढ़ के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार करतारपुर की 169.6750 एकड़, कंसाला की 182.9563 एकड़, राजगढ़ की 101.8130 एकड़ और बूथगढ़ की 154.9167 एकड़ जमीन अधिग्रहण के दायरे में आएगी। यह प्रोजेक्ट सीटीपी से प्रमाणित मास्टर प्लान के अनुसार तैयार किया गया है।
विज्ञापन


सामाजिक प्रभाव का आकलन भी कराया गया
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि भूमि अधिग्रहण से पहले राइट टू फेयर कंपनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट-2013 के तहत सामाजिक प्रभाव आकलन कराया गया। इसमें निष्कर्ष निकाला गया कि जमीन अधिग्रहण से लोगों का विस्थापन नाममात्र रहेगा। कृषि गतिविधियों पर भी कोई बड़ा प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने और जमीन मालिकों पर अधिक प्रतिकूल असर नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 दिन में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
प्रभावित जमीन मालिक और हिस्सेदार अधिसूचना जारी होने के 60 दिन के भीतर लिखित आपत्ति प्रोजेक्ट कलेक्टर, शहरी विकास विभाग, पुड्डा भवन, सेक्टर-62 में दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति जमीन के क्षेत्रफल, सर्वेक्षण, प्रोजेक्ट की आवश्यकता अथवा सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट से संबंधित हो सकती है। अधिसूचना के बाद संबंधित जमीन की खरीद-फरोख्त या किसी तरह का नया निर्माण और बदलाव करने पर रोक रहेगी। अधिग्रहण वाली जमीन का नक्शा पुड्डा भवन, सेक्टर-62 में देखा जा सकता है।


ईको सिटी-3 के बाद अब ईको सिटी-4
न्यू चंडीगढ़ में गमाडा पहले ही ईको सिटी-1, ईको सिटी-2 और ईको सिटी-3 जैसी परियोजनाओं पर काम कर चुका है। ईको सिटी-3 का काम अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों की ओर से मांग उठ रही है कि पहले पुराने ईको सिटी प्रोजेक्टों में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह विकसित की जाएं और ईको सिटी-3 के लंबित कार्यों को पूरा किया जाए। इसके बाद नए प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ा जाए। हालांकि गमाडा ने अब ईको सिटी-4 के लिए भूमि अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed