फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Party workers paid tribute on reaching Banur

Mohali News: प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा बनूड़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 27 Apr 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 27 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Party workers paid tribute on reaching Banur
बनूड़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

लांडरां/बनूड़। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और शहरवासी आईटीआई के पास एकत्रित हुए। जैसे ही बादल का काफिला बनूड़ पहुंचा तो उनके पार्थिव शरीर को ले जा रही एंबुलेंस पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चरणजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रकाश सिंह बादल अमर रहे के नारे लगाए। सुखबीर सिंह बादल ने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया। इसके बाद कारवां आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता साधु सिंह खलोर, जसविंदर सिंह जस्सी, जगजीत सिंह छडबड, हरबंस लाल उत्तम, लछमन सिंह चंगेरा, जगतार सिंह कनौड, हनी कंबोज, जसपाल सिंह, सरपंच जसवंत सिंह हुलका, जत्थेदार अजायब सिंह, पुनीत जैन, गुरविंदर सिंह रामनगर, शेंटी वर्मा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed