फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   party in pit bru disco at 1.30 am, case filed

रात डेढ़ बजे तक पिट ब्रयू डिस्को में पार्टी, केस दर्ज

Mon, 23 Sep 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
party in pit bru disco at 1.30 am, case filed
जीरकपुर में रात को डिस्को क्लब बंद होने के बाद हाइवे किनारे उमड़ी युवाओं की भीड़ - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। शनिवार रात जीरकपुर पुलिस ने शहर में संचालित सभी क्लबों को रात 12 बजते ही बंद करवा दिया। रात 12 बजे ड्यूटी अफसर एएसआई बूटा सिंह पुलिस पार्टी सहित ग्लोबल मॉल पहुंच गए, जहां तीन नामी नाइट क्लब हैं। पुलिस के पहुंचते ही सभी क्लब मालिकों ने अपने क्लब से लोगों को बाहर निकालकर क्लब बंद करवा दिए। क्लब बंद होने के बाद युवक और युवतियां दोबारा क्लब खुलने की प्रतीक्षा करने लगे। इस पर एएसआई बूटा सिंह ने उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में युवक-युवतियां सड़कों पर अपनी गाड़ियों के साथ हुल्लड़बाजी करते दिखे। शनिवार को डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह भी सिविल वर्दी में सभी क्लबों को बंद करने के लिए गश्त पर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को किसी ने शिकायत दी कि चंडीगढ़ बैरियर पर चल रहे डिस्को थेक द विलेज पिट ब्रयु क्लब में पार्टी चल रही है। सूचना पर पुलिस पार्टी सहित पीसीआर टीम ने डेढ़ बजे क्लब में रेड की। क्लब में पार्टी चलती देखकर पुलिस ने क्लब के मालिक अमन सिक्का व मैनेजर राम ओबराय के खिलाफ डीसी के आदेशों की उल्लंघना करने पर धारा-188 के तहत केस दर्ज करके क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया जबकि मालिक फरार है। एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि बाद में थाने से ही मैनेजर राम ओबराय को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed