फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parks and footpaths will improve at a cost of crores of rupees

करोड़ों रुपये की लागत से सुधरेंगे पार्क और फुटपॉथ

Fri, 20 Dec 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Parks and footpaths will improve at a cost of crores of rupees
मोहाली। वीआईपी शहर के खस्ता हाल पार्कों और फुटपाथों की सूरत जल्द सूरत बदल जाएगी। वीरवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की मीटिंग में पार्कों को सुधारने समेत 112 कामों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह काम करोड़ों रुपये के हैं। जल्दी ही टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। उम्मीद है कि जल्दी ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस समय में होने वाले काम काफी अहम हैं, क्योंकि कुछ समय बाद नगर निगम के चुनाव भी आने वाले हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की मीटिंग में 112 कामों से जुडे़ प्रस्तावों पर मुहर लगी। साथ ही इस संबंधी टेंडर खोले गए। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक वार्ड के काम को शामिल करने की कोशिश की गई ताकि सभी इलाकों का विकास हो सके। कोशिश यही है कि सारे काम तय समय में किए जाएं ताकि बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। इसके अलावा काम की क्वालिटी पर भी पूरा फोकस रहेगा। संबंधित अधिकारियों को साफ किया गया है कि काम की क्लाविटी से समझौता न हो। अगर बाद में कोई समस्या आती है तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे। इस संबंधी उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो करोड़ से पब्लिक हेल्थ से जुड़े काम होंगे
नगर निगम की तरफ से दो करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक हेल्थ से जुड़े काम करवाए जाएंगे। इनके भी इस दौरान वर्क आर्डर जारी किए गए हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो निगम की कोशिश यही है कि चुनाव से पहले यह सारा काम पूरा कर लिया जाए ताकि जब चुनाव के लिए पार्षद उतरे तो उन्हें अपने इलाकों के लोगों से किसी भी तरह की नाराजगी न सहनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पचास वार्ड, निगम रहेगी नोडल एजेंसी
शहर में करीब पचास वार्ड हैं। इन सभी में इस दौरान काम किया जाना है। इस दौरान प्रोजेक्ट में नगर निगम नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed