फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parking chaos at Kalyan Market in Phase 5 leads to daily traffic jams

Mohali News: फेज-5 की कल्याण मार्केट में पार्किंग की अव्यवस्था, रोज लग रहा जाम

Sun, 05 Apr 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Parking chaos at Kalyan Market in Phase 5 leads to daily traffic jams
मोहाली। फेज-5 के कल्याण मार्केट वाले ब्लाक में गलत पार्किंग के कारण रोजाना ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या सामने आ रही है। यह मार्केट शहर की सबसे अहम व्यावसायिक जगहों में से एक मानी जाती है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। दुकानदारों इश कुमार, मोहित, दीपक कुमार का कहना है कि कई लोग अपनी गाड़ियां गलत तरीके से पार्किंग में खड़ी कर देते हैं। इससे सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस मार्केट में वाहनों के अंदर-बाहर जाने के लिए केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग है, जिसके चलते ट्रैफिक दबाव और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और इससे उनके कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। कई बार ग्राहक जाम के कारण बाजार में आने से कतराने लगे हैं। दुकानदारों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उनका कहना है कि नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और सख्त कार्रवाई से स्थिति में सुधार हो सकता है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर हो सकती है, जिससे आम लोगों और व्यापार दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed