{"_id":"5d59b5648ebc3e89cb1b0aad","slug":"panchkula-derabassi-road-traffic-stopped-due-to-gagar-river-overflow-mohali-news-pkl347823721","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी घग्गर नदी में पानी का स्तर बढ़ा-मुबारिकपुर में घग्गर के नजदीक झुग्गी झौपड़ियों में घूसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी घग्गर नदी में पानी का स्तर बढ़ा-मुबारिकपुर में घग्गर के नजदीक झुग्गी झौपड़ियों में घूसा पानी
विज्ञापन
डेराबस्सी में पानी का स्तर बढ़ा।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। दो दिन से इलाके में मूसलाधार बारिश जारी है। इस कारण जलथल होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे मुबारिकपुर घग्गर नदी पर बनाए कॉजवे के ऊपर से पानी निकलने पर एसडीएम पूजा सियाल ने इसे यातायात के लिए बंद करवा दिया। इसके अलावा इस्सापुर भांखरपुर रोड को भी यहां से गुजर रहे ढाबी वाले चो में पानी आने के कारण बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुबारिकपुर कॉजवे बंद करके झुग्गी-झोंपड़ी में रहते लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनके खाने-पीने का भी प्रबंध कर दिया है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
बता दें कि मानसून में पहली बार घग्गर में इतना पानी आया है। गांव भांखरपुर घग्गर नदी का पानी रविवार सुबह लो फ्ल्ड स्तर सात फुट तक पहुंच गया था। वैसे पानी का स्तर खतरे के निशान से अभी भी नीचे ही बह रहा है। दूसरी ओर मुबारिकपुर घग्गर नदी पर बनाए कॉजवे के ऊपर से पानी निकलने के कारण नजदीक बसी दर्जनों झुग्गी-झोंपड़ियों में पानी घुस गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने चौकसी बरतते हुए इस क्षेत्र को खाली करवा सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया पर इस कारण झुग्गियों में बसे सैंकड़े लोगों का भारी नुकसान हुआ।
गांव भांखरपुर समेत निचले रिहायशी क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। आज सारा दिन लोग घरों से पानी निकालते देखे गए। वहीं बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान गांवों को जाने वाली लिंक सड़कों को हुआ है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बनने के साथ ही उनमें पानी भरने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
रेलवे अंडरपाथ भी पानी से भरे
क्षेत्र में दो दिन से पड़ रही मूसलाधार बारिश के कारण यहां के मुबारिकपुर रेलवे अंडरपाथ व गांव जनेतपुर के अंडरपाथ में पानी भर गया। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को अपने गांवों में जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
कौशल्या डैम से पानी छोड़ने से बढ़ सकती है परेशानी
घग्गर नदी में अभी तक मैदानी क्षेत्र का पानी आया है। इसमें अभी तक कौशल्या डैम से पानी नहीं छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि वहां भी पानी की मात्रा काफी हो गई है और वहां से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। उसका पानी सीधा घग्गर में छोड़ा जाएगा जिससे जल स्तर एक बार फिर से बढ़ सकता है।