फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panchkula again released contaminated water in Baltana, increased risk of disease

पंचकूला ने बलटाना में फिर से छोड़ा दूषित पानी, बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ा

Thu, 19 Aug 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Panchkula again released contaminated water in Baltana, increased risk of disease
जीरकपुर। पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के साथ सटे बलटाना के एकता विहार में दूषित पानी की वजह से फैले डायरिया के मरीजों की गिनती अभी घटी नहीं कि पंचकूला ने फिर से अपने एरिया का दूषित पानी बलटाना एरिया में छोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले दूषित पानी के कारण बलटाना में डायरिया के करीब 537 मरीज सामने आ चुके हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों ओर घरों में इलाज चल रहा है। इस बार पंचकूला सेक्टर-19 के घरों का सीवरेज का पानी बलटाना के सदाशिव एनक्लेव के लिए सिरदर्दी बन गया। हैरानी की बात यह है कि पंचकूला से छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी को लेकर बार-बार पंजाब के उच्चाधिकारियों की ओर से पंचकूला के अधिकारियों को शिकायतें की जा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद इस गंभीर समस्या का कोई हल नहीं निकला जा रहा है, जो कि चिंताजनक है। पंचकूला के सेक्टर-19 की ओर से सीवरेज का पानी पंजाब के सदाशिव एनक्लेव और हेम विहार, गोल्डन एस्टेट में छोड़ने पर यहां के लोगों ने एक बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

डीसी तैनात कर चुके टीम
बता दें कि पंचकूला की ओर से लगातार प्रदूषित पानी बलटाना में छोड़ा जा रहा है। जबकि पिछले दिनों पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र की एक पेपर मिल से अवैध तरीके से केमिकल्स को सिंह नाला-चौ में छोड़ने के मामले में डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने गंभीर नोटिस लेकर यहां एक टीम तैनात की थी। उस टीम ने जीरकपुर से लेकर पंचकूला तक जांच की और तब खुलासा हुआ था कि पंचकूला की पेपर मिल से कैमिकल्स को बलटाना एरिया में छोड़ा जा रहा है, जो यहां के लिए घातक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सदाशिव एनक्लेव के लोगों ने की बैठक
बलटाना की सदाशिव एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गुरबचन सिंह राणा ने कहा कि यहां पंचकूला की ओर से छोड़े गए सीवरेज के पानी से घरों को नुकसान हो रहा है और नाला ओवरफ्लो होकर गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। इसका समाधान किया जाना चाहिए। खासकर पंचकूला प्रशासन की ओर से ढील बरती जा रही है। इसलिए जिला प्रशासन मोहाली और जीरकपुर एमसी को इसका संज्ञान लेकर इस पानी को रोकने का काम करना चाहिए। लोगों ने कहा कि न सिर्फ गंदे पानी की वजह से यहां प्रदूषण पैदा हो रहा है, बल्कि बीमारी फैलने का भी डर लगा रहता है। इस गंदे पानी के कारण एकता विहार के लोग डायरिया की बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। नाले के आसपास के घरों में दुर्गंध फैल रही है। प्रशासन को इस भारी दिक्कत से जल्द निजात दिलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके इसका पक्का समाधान निकालने के लिए कहा जाएगा। बलटाना के लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को इसका पक्का समाधान करने के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए। ऐसे तो लोग बीमारी की चपेट में आते जाएंगे।
- उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, नगर परिषद, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed