फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panchkula administration closed the road, people demonstrated

Mohali News: पंचकूला प्रशासन ने बंद किया रास्ता, लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2024 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Panchkula administration closed the road, people demonstrated
जीरकपुर। पंचकूला सेक्टर 20 से 26 सेक्टर को जोड़ने वाले पुल के लिए पीरमुछल्ला क्षेत्र में चौक बनाया जा रहा है। जिस पर पंचकूला प्रशासन ने रोड के डिवाइडर में लोहे के एंगल लगाकर शिव नगर की एंट्री बंद कर दी है।
विज्ञापन

एंट्री खुलवाने के लिए शिव नगर व पीरमुछल्ला के लोगों ने पंचकूला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और रास्ता खोलने की मांग की। बता दें के पंचकूला प्रशासन ने सेक्टर 20 व 26 को जोड़ने के लिए बनाए फ्लाईओवर का शिव नगर के सामने गोल चक्कर बनाया है, जो शिव नगर के मुख्य रास्ते के सामने है। ट्रैफिक को आने जाने में कोई रुकावट न हो इसके लिए पंचकूला प्रशासन ने गोल चक्कर के सामने रोड पर डिवाइडर में लोहे के एंगल लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इस कारण शिव नगर या पीरमुछल्ला का कोई भी राहगीर सीधा उसपर नहीं चढ़ सकता, बल्कि घूमकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन

अगर कोई पंचकूला से शिव नगर आना चाहता है तो उसे भी करीब दो किलोमीटर घूमकर आना पड़ेगा। इस कारण लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह जमीन दो राज्यों की है। आधी जमीन पंजाब और आधी हरियाणा की है। इस पर गोल चक्कर बनाया गया है तो फिर कैसे कोई स्टेट दूसरी स्टेट का रास्ता बंद कर सकती है। लोगों ने कहा कि इस रास्ते पर उनका अधिकार है वह किसी भी कीमत इस रास्ते को बंद नहीं होने देंगे। समाजसेवी गुरसेवक पुनिया व अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें सड़क व चौक बनाने से कोई समस्या नहीं बल्कि रास्ता बंद करने से समस्या है। जब चौक बनाया था उस समय भी विवाद हुआ था और अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि पंजाब का रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। अब पंचकूला प्रशासन धक्केशाही कर रहा है। हालांकि बढ़ते हुए विवाद को देख मौके पर पहुंचे पंचकूला प्रशासन के अधिकारियों ने विवाद को खत्म करने के लिए लोगों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से बात कर हल निकालेंगे। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यदि पंचकूला प्रसाशन ने शिव नगर का रास्ता बंद किया तो वह बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और यहां हो रहा काम भी रोक दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि इस सबंध में हम पंचकूला प्रशासन को पहले ही लिखित में शिकायत दे चुके हैं। लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत पर यह रास्ता बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed