फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Painter comes into contact with high-tension wire while mowing grass on the roof.

Mohali News: छत पर घास काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया पेंटर

Thu, 24 Sep 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Painter comes into contact with high-tension wire while mowing grass on the roof.
मोहाली। बलौंगी में बुधवार सुबह छत की सफाई करते समय 45 वर्षीय पेंटर हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से हुए तेज धमाके में गजेंद्र करीब 30 फीसदी झुलस गया। हादसे के बाद आसपास के इलाके की बिजली भी कई घंटे तक बंद रही। गंभीर हालत में उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमर कॉलोनी निवासी गजेंद्र घरों में पेंट करने का काम करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह बलौंगी स्थित एक घर में पेंट का काम करने पहुंचा था। पेंटिंग शुरू करने से पहले वह छत की सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह छत पर उगी घास काटने लगा। छत के ऊपर से करीब 66 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी।
विज्ञापन


घास काटते समय उसका हाथ हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार की चपेट में आते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने के दौरान तेज धमाका होने से आसपास के लोग भी घबरा गए। हादसे के बाद बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई और इलाके में कई घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत गजेंद्र को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर का करीब 30 फीसदी हिस्सा झुलसा है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने भी बिजली आपूर्ति को लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed