फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paid one crore rupees in a month, still not wearing masks, 313 cases have also been registered

एक महीने में एक करोड़ रुपये चुकाए, फिर भी नहीं पहन रहे मास्क, 313 केस भी दर्ज हो चुके

Wed, 05 May 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Paid one crore rupees in a month, still not wearing masks, 313 cases have also been registered
कोरोना गाइडलाइन तोड़ने पर चालान से एक करोड़ दस लाख की आमदन, 313 एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

क्रासर - कोरोना की रोकथाम के लिए पुलिस ने की सख्ती, एसएसपी बोले- सभी नाजुक दौर से गुजर रहे, लोग नियमों का पालन करें
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे। कोनोना को मात देने के लिए अब जिला पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिए खुद एसएसपी जिला मोहाली खुद पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतर आए हैं और जगह-जगह घूमकर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह नियमों का पालन करें, तभी कोरोना को हराया जा सकता है।
एक महीने में जहां पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन तोड़ने की 313 एफआईआर दर्ज की हैं, वहीं मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान कर सरकारी खजाने में एक करोड़ दस लाख रुपये जमा किए हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी कोशिश यही है कि इस महामारी पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में कोरोना की दूसरी लहर काफी तेज गति से कहर मचा रही है। वहीं, नया वायरस यूके स्ट्रेन भी लोगों पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। साथ ही शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाता है। जबकि मिनी लॉकडाउन भी लगाया गया है। लेकिन देखने में आया है कि लोग नियम तोड़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं और बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा इस समय हम काफी नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में जब तक हम एक दूसरे का सहयोग नहीं करेंगे। सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे। तब तक इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा सकता। उन्होंने कहा कि मोहाली पुलिस शुरू से ही कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर गंभीर है। पुलिस अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी जो लोग नहीं मान रहे, उन पर कार्रवाई करनी जरूरी हो गई है।

गली से लेकर सोशल मीडिया तक जागरूकता मुहिम जारी
एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि कोरोना को मात देने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान जहां गली-गली घूमकर एलान किया जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर स्पेशल जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। कई माध्यम से लोगों को समझाया जा रहा है कि लोग आसानी से नाजुक दौर को समझ पाएं। इसके अलावा सभी थानों के एसएचओ अपने एरिया में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed