{"_id":"5f25b70f8ebc3e9fa45f8a98","slug":"organs-not-removed-body-strangled-mice-revealed-post-mortem-report-mohali-news-pkl383359697","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग नहीं निकाले थे, चूहों ने कुतरा था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग नहीं निकाले थे, चूहों ने कुतरा था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल की मॉर्चरी में रखे महिला के शव को चूहों ने ही कुतरा था। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। जबकि मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर शव से अंग निकालने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप इसलिए लगाया था क्योंकि जिस चादर में शव लिपटा था उससे खून निकला हुआ था। इसमें यह भी पता चला है कि मॉर्चरी का टैम्परेचर मेंटेन नहीं था इसलिए ऐसा हुआ। अगर मॉर्चरी के फ्रीजर में कूलिंग ज्यादा होती तो शायद चूहें वहां न पहुंच पाते।
अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर पुष्टि हो गई है कि शव से अंग निकालने जैसा कोई मामला नहीं था और शव को चूहों ने ही कुतरा था।
बता दें कि पंचकूला सेक्टर-27 निवासी रिटायर्ड कर्नल अमरजीत सिंह चंदोक की पत्नी 52 वर्षीय जसजोत कौर दिल की मरीज थी। उक्त अस्पताल में बीते वीरवार सुबह उनकी मौत हो गई थी। रिश्तेदारों का इंतजार करने के लिए शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया था। अगले दिन शुक्रवार जब परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव लेने अस्पताल पहुंचा तो शव में से खून निकल रहा था। परिवार को शक हुआ था कि शायद अस्पताल प्रबंधकों ने शरीर के अंग न निकाल लिए हों। इस पर परिवार ने हंगामा भी किया था। दरअसल चूहों ने कई जगह से शव कुतरा हुआ था।
मामला तूल पकड़ता देख एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल को मौके पर भेजा था। इस पर उन्होंने पुलिस के सहयोग से पोस्टर्माटम के लिए शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि पोस्टमार्टम बोर्ड का नेतृत्व डॉ. अमनजोत कौर ने किया, जिसमें दो अन्य डॉ. आशीष और डॉ. अंशु शामिल थे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में सामने आया है कि शव का कोई अंग नहीं निकाला गया, शव को चूहों ने कुतरा था।
उन्होंने माना कि मॉर्चरी में चूहेें पहुंचना अस्पताल प्रबंधकों की लापरवाही है। शनिवार को दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।