फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Opposition to ban on registries of plots and houses of illegal colonies

Mohali News: शिवजोत एनक्लेव में फैली दस्त और पेट की बीमारियां

Wed, 23 Aug 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Opposition to ban on registries of plots and houses of illegal colonies
खरड़। इलाके की शिवजोत कॉलोनी में लोग दस्त और पेट की बीमारियों से परेशान हैं। नगर परिषद शहर वासियों के लिए पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने के दावे कर रही है। इसके बावजूद भी परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। घरों में सीवरेज का गंदा पानी आने पर लोग स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद को कोस रहे हैं। वहीं यह भी पता चला है कि कॉलोनाइजर अब तक कॉलोनी नगर परिषद को हैंडओवर नहीं की है।
विज्ञापन

शिवजोत एनक्लेव में उत्पन्न हुई पानी की समस्या को लेकर लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि एक इलाके में करीब 1200 घर बने हैं। पिछले दो-तीन महीनों से उनके घरों में पीने वाले पानी में सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रहा है। इस कारण यहां रह रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि गंदे पानी की समस्या को लेकर कई बार कॉलोनाइजर के दफ्तर में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कॉलोनाइजर इस समस्या संबंधी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शिवजोत एनक्लेव के लोगों का कहना है कि कॉलोनाइजर द्वारा काॅलोनी को नगर परिषद को हैंड ओवर न करना उनके लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, क्योंकि इस कारण परिषद भी कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने इलाके की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनमोल गगनमान से अपील करते हुए कहा कि इस कॉलोनी को कानूनी प्रक्रिया के तहत नगर परिषद खरड़ के अधीन किया जाए ताकि यहां रह रहे लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed