फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   OPD services started for students, staff and families in NIPER

Mohali News: नाईपर में विद्यार्थियों, स्टाफ और परिजनों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू

Fri, 19 Jul 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
OPD services started for students, staff and families in NIPER
मोहाली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाईपर) सेक्टर-67 में वीरवार को संस्थान के नेशनल बायोअवेलेबिलिटी सेंटर (एनबीसी) बिल्डिंग में ओपीडी सेवाएं/डिस्पेंसरी सुविधाएं और काउंसलिंग सेंटर सेवाओं की शुरुआत की गई। यह सुविधाएं विद्यार्थियों, स्टाफ और उनके परिजनों के लिए शुरू की गई है। इस कारण अब विद्यार्थियों या स्टाफ को बाहर इलाज करवाने जाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस सुविधा का उद्घाटन सीमा पांडा और नाईपर के निदेशक प्रोफेसर दुलाल पांडा ने किया। कुलसचिव विंग कमांडर पीजेपी सिंह वड़ैच (सेवानिवृत्त) और डॉ. गुरजीत सिद्धू (सलाहकार चिकित्सा अधिकारी) ने निदेशक और सीमा पांडा को पूरी सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर योर दोस्त संस्था की काउंसलर दिव्या दुग्गल भी उपस्थित रहीं। प्रोफेसर पांडा ने बताया कि इस सुविधा से स्टाफ, छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के साथ शुरुआत की है और कर्मचारियों और छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसका विस्तार करेंगे। उन्होंने इस सुविधा को प्रारंभ करने के लिए प्रशासन और टीम के कठिन प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन समारोह में संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और सीएसआर (छात्र प्रतिनिधियों की परिषद) के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed