फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Oops this inflation: After petrol, now milk has increased trouble, first Amul now Verka increased the price

उफ ये महंगाई: पेट्रोल के बाद अब दूध ने मुसीबत बढ़ाई, पहले अमूल ने अब वेरका ने बढ़ाए दाम

Fri, 02 Jul 2021 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Oops this inflation: After petrol, now milk has increased trouble, first Amul now Verka increased the price
मोहाली। जुलाई की शुरूआत के साथ ही दूध ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल की कीमत पहले ही दम निकाल रही है, अब वेरका व अमूल ने भी दूध के दामों में दो से ढाई रुपये बढ़ा दिए हैं। यानी अब दूध प्रति लीटर 2 रुपये महंगा मिलेगा।
विज्ञापन

लोगों ने कोरोना काल में इस इजाफे को अतिरिक्त बोझ बताया। मोहाली में वेरका के दूध की खपत ज्यादा होती है। इसके बाद अमूल का नंबर आता है। इन कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाने के बाद लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया। वेरका पंजाब के जीएम (मार्केटिंग) जेके गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से इनपुट कास्ट में लगातार इजाफा हो रहा था। दुग्ध उत्पादों के खर्च में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण कीमतों में इजाफा करना पड़ा। वेरका की ओर से प्रेक्रयोरमेंट के दौरान तीन बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं। ऐसे में इनपुट कास्ट काफी बढ़ जाने के बाद दामों में इजाफा करना पड़ा।
विज्ञापन

कितना महंगा हुआ दूध (प्रति लीटर)
वेरका गोल्ड -- 55 से 57 रुपये
वेरका शक्ति -- 49 से 51 रुपये
वेरका ताजा -- 45 से 47 रुपये
वेरका स्लिमर -- 39 से 41 रुपये
डेयरी मिल्क -- 60 से 62 रुपये
अमूल डायमेंड -- 59 से 61 रुपये
अमूल गोल्ड -- 55 से 57 रुपये
अमूल शक्ति -- 49 से 51 रुपये
अमूल ताजा -- 45 से 47 रुपये
मजबूरी में बच्चों के दूध में करनी होगी कटौती
दूध पर महंगाई का सीधा असर रसोई पर पड़ा है। बच्चों के दूध में कटौती करने को मजबूर होना पड़ेगा। परिवार के अन्य सदस्यों की थाली तो पहले ही हल्की हो गई है। - प्रीति, ग्रीन एवेन्यू, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों, पेट्रोल, डीजल आदि की ऊंची कीमत को लेकर पहले ही दिक्कत थी। अब दूध के दाम बढ़ जाने से परेशानी हो गई है। महंगाई अब आम आदमी के बस से बाहर होती जा रही है। - वनीता जोशी, फेज 5, मोहाली
महामारी में धंधे बंद होने से रसोई का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ था। दूध के दाम बढ़ने के कारण महीने के बजट पर बहुत असर पड़ेगा फल सब्जी पहले ही इतनी महंगी हो गई है। एक दूध का ही सहारा था, जो हम बच्चों को देते थे लेकिन अब उसमें भी मुश्किल होगी। - उषा चौहान, नयागांव

डीजल पेट्रोल के दामों के बाद दूध के दामों का बढ़ना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले ही महंगाई इतनी है, उस पर दूध के दाम बढ़ना आम जनता के लिए एक और झटका है। अगर परिवार में एक आदमी कमा कर लाने वाला हो तो इस महंगाई में घर की दो समय की रोटी निकालना बहुत ही मुश्किल का काम है। -हाजी मोहम्मद शुकूर, नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed