फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Only one corona infected found in Mohali in twenty four hours, 42 patients are active now

मोहाली में चौबीस घंटे में मिला महज एक कोरोना संक्रमित, अभी सक्रिय हैं 42 मरीज

Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Only one corona infected found in Mohali in twenty four hours, 42 patients are active now
मोहाली। जिले में चौबीस घंटे में महज एक कोरोना संक्रमित सामने आया। मोहाली शहर सहित खरड़, जीरकपुर, डेराबस्सी और कुराली में कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले का एक मात्र संक्रमित ढकोली में मिला है। इस समय जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज 42 हैं। इनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को मोहाली शहर सहित आसपास के प्रमुख रिहाइशी इलाकों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जिले में एक मात्र कोरोना संक्रमित जीरकपुर के ढकोली से मिला है। वहीं, वीरवार को दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इसके साथ ही जिले में अभी तक कोरोना के 68447 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 67348 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में कोरोना के कारण अभी तक 1057 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डीसी गिरीश दयालन ने लोगों से सतर्कता बरतने और घर से बाहर निकलने पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतना जरूरी है। डीसी ने लोगों से टीकाकरण करवाने और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed