फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One youth killed, two seriously injured in two road accidents in Kurali

कुराली में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sat, 19 Sep 2020 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
One youth killed, two seriously injured in two road accidents in Kurali
कुराली। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवककी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप में घायल हो गए। पहला हादसा कुराली-सिसवां मार्ग पर उस समय हुआ जब अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे गांव फतेहगढ़ निवासी सहजप्रीत सिंह और अमनप्रीत सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने अमनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सहजप्रीत की हालत गंभीर होने के कारण उसको पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा गांव सहौड़ा में उस समय हुआ, जब लखमीर सिंह निवासी घटौर अपने स्कूटर पर सहौड़ा बस स्टैंड से कुछ समान लेने के जा रहे थे। इसी दौरान उनको किसी अज्ञात मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी और लखमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन सिर पर चोट ज्यादा लगने के कारण उनको पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इन दोनों हादसों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed