फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One truck driver caught one kg of opium and another 15 kg

पुलिस ने दो अलग अलग ट्रक चालकों से एक किलो अफीम व 15 किलो भुक्की पकड़ी

Thu, 14 Jan 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
One truck driver caught one kg of opium and another 15 kg
डेराबस्सी। मुबारिकपुर पुलिस ने दो अलग-अलग ट्रक चालकों से एक किलो अफीम और 15 किलो भुक्की बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को बुधवार को अदालत में पेश कर यहां से दोनों को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह मान ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मुबारिकपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके केबिन से एक किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने ट्रक चालक देविंदर सिंह निवासी शिव नगर कालका पंचकूला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खुद ही ट्रक मालिक है। वह यह अफीम 80 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मणिपुर से लाया था और कालका में ट्रक यूनियन में ही दूसरे ट्रक चालकों को महंगे भाव में थोड़ी-थोड़ी करके बेचनी थी। पुलिस पूछताछ में उसने माना कि इससे पहले भी वह इसी तरह कई बार अफीम लाया है। पुलिस रिमांड में उससे पूछताछ की जाएगी कि वह किस से अफीम खरीदकर लाता था और यहां किस-किस को सप्लाई करता था।
विज्ञापन

इसी तरह एक दूसरे मामले में नाकाबंदी के दौरान मुबारिकपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक सतनाम सिंह निवासी त्रिवेदी कैंप को 15 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। सतनाम सिंह भी खुद का ट्रक चलाता है और वह भुक्की की खेप मणिपुर से लेकर आया था। आरोपी डेराबस्सी ट्रक यूनियन का सदस्य है और इसी इलाके में भुक्की बेचता है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनसे और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed