फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One person killed, three injured in a money transaction dispute

पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, तीन जख्मी

Sun, 14 Mar 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
One person killed, three injured in a money transaction dispute
खरड़। नजदीकी गांव दाऊंमाजरा में शुक्रवार देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है। खरड़ सदर पुलिस ने मृतक के दोस्त परमिंदर सिंह के बयान पर पांच लोगों को नामजद कर 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वरिंदर सिंह उर्फ रोडा नामक व्यक्ति का गांव दाऊंमाजरा में बने जीएम ग्रुप में प्रापर्टी का काम करने वाले गुरदीप सिंह उर्फ गोला के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार रात वरिंदर सिंह रोड़ा ने दाऊंमाजरा निवासी गोला को फोन पर कहा कि वह उसके पास आकर अपने पैसे का हिसाब कर ले। इस पर वरिंदर रोडा अपने दोस्त अवतार सिंह राजी व अन्य दोस्तों के साथ कार में साढे़ 9 बजे गांव दाऊंमाजरा पहुंच गया। यहां पर वरिंदर सिंह के कुछ साथी भी उसके साथ थे। इसी दौरान दोनों गुटों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान यहां पहुंचे अवतार सिंह राजी पर वरिंदर गुट के लोगों ने कृपाण से हमला कर दिया और उसकी कलाई कट गई। उसके दो साथी रमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह भी घायल हो गए। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अवतार सिंह खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के दोस्त परमिंदर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ के बयान पर दाऊंमाजरा निवासी गोला, सोहाना निवासी मनी, गांव बरसालपुर निवासी रमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह व एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,148,149 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इनके अलावा 12 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

क्या बोले घायल...
इस मामले में सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती घायल रमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह एक महीने से जगदीप सिंह गोले के दाऊंमाजरा में जीएम ग्रुप प्रॉपर्टी के दफ्तर में काम कर रहे थे। शुक्रवार को दिन में कुछ लोगों ने यहां पहुंच कर उन्हें दफ्तर बंद करने के लिए कहा था। इसके बाद रात को कुछ लोग यहां पहुंच गए और उनपर हमला करके घायल कर दिया।
फोटो नंबर- 13 खरड़ 02 मृतक अवतार सिंह राजी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed