{"_id":"618d7bebbb040c355b1fe940","slug":"one-death-due-to-dengue-in-mohali-district-including-62-new-patients-in-the-district-crossed-3500-mohali-news-pkl432716826","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली जिले में डेंगू से एक की मौत, जिले में 62 नए मरीजों सहित संख्या 3500 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली जिले में डेंगू से एक की मौत, जिले में 62 नए मरीजों सहित संख्या 3500 पार
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। वीरवार को एक और व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई, जबकि 62 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 3500 पार कर गया है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने डेेंगू से एक मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मौत की जानकारी देरी से मिली है।
उन्होंने लोगों से डेंगू से अलर्ट रहने की नसीहत दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह शरीर को ढ़कने वाले कपड़े ही पहनें, तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक जिले के अस्पतालों में वीरवार को डेंगू के 161 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनके टेस्ट के बाद 64 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि इनमें आठ मरीज बाहरी जिलों से संबंधित हैं। जबकि अब तक 36 लोग डेंगू से अपनी जान गंवा चुुुके हैं। सेहत विभाग के अधिकारी डेंगू से निपटने के लिए पूरी तनदेही से जुड़े हुए हैं। जिस भी इलाके में डेंगू के केस सामने आ रहे हैं, उस एरिया संबंधी सेहत विभाग की ओर से तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाती है। इसके बाद संबंधित इलाके में फॉगिंग और स्प्रे की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। साथ ही लोगों को महामारी की गंभीरता के प्रति जागरूक किया जाता है।
पांच दिन में आए 333 नए मरीज
जानकारी के मुुताबिक जिले की तीनों सब डिवीजन में डेंगू का डंक गहराता जा रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मोहाली और डेराबस्सी सब डिवीजन की है। इन इलाकों में शहरी और ग्रामीण दोनों एरिया में डेंगू के केस आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो डेंगू की वजह से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। जिले में पांच दिनों में 333 डेंगू के नए मरीज सामने आए हैं। इस बात ने सेहत विभाग की नींद तक उड़ा रखी है।
विज्ञापन
डेंगू का संदेह हो तो तुरंत करें यह काम
सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें डेंगू होने का शक है तो वे तुरंत अपने नजदीकी सिविल अस्पताल में जाकर चेकअप करवाएं। वहां डेंगू के टेस्ट से लेकर इलाज तक मुफ्त किया जाता है। जिले में किसी भी निजी अस्पताल या लैब को डेंगू की पुष्टि करने से मना किया है। अगर लोगों के टेस्ट वे करते हैं तो उनके सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भेजें और इसके बाद ही मरीज को डेंगू होने की पुष्टि की जा सकती है।