फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One caught cheating pregnant women in the name of gender test, team of Kharar Hospital caught

गर्भवती महिलाओं को लिंग जांच के नाम पर ठगने वाला काबू, खरड़ अस्पताल की टीम ने दबोचा

Sun, 04 Jul 2021 02:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
One caught cheating pregnant women in the name of gender test, team of Kharar Hospital caught
खरड़। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा व खरड़ सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा की गर्भवती महिलाओं से लिंग जांच के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश निवासी अंबाला के रूप में हुई है। खरड़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

आरोपी गर्भवती महिला को पंजाब के किसी भी शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर में आम जांच करवाने के बाद यह कह कर गुमराह करता था कि उसके गर्भ में लड़की है। अगर वह इसका चुपचाप गर्भपात करवाना चाहती है तो इसके लिए उसने अलग अलग शहरों में अनेक डाक्टरों से भी संपर्क साधा हुआ था।
विज्ञापन

अंबाला से आई डॉक्टरों की एक टीम ने एक गर्भवती महिला को इस दलाल से मिलवाया। महिला ने बच्चे के लिंग की जांच की इच्छा जताई। दलाल ने गर्भ जांच करवाने का भरोसा देते हुए 15 हजार रुपये मांगे और योजना के अनुसार उस महिला को खरड़ में बुलाया। महिला इस दलाल के साथ खरड़ पहुंच गई और बस स्टैंड के पास मित्तल अल्ट्रासाउंड सेंटर में चली गई। दलाल का पीछा कर रही अंबाला से डॉक्टरों की एक टीम ने खरड़ के डॉक्टरों को साथ लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटर के अंदर अपना जाल बिछा दिया। दलाल ने महिला से 15 हजार रुपये ले लिए लेकिन अल्ट्रासाउंड सेंटर में मात्र 13 सौ रुपये जमा करवाए। महिला के अल्ट्रासाउंड के दौरान ही टीम ने दलाल को दबोच लिया। साथ ही सेंटर का रिकॉर्ड भी चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के बाद डॉक्टरों की टीम ने मित्तल अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक डॉक्टर विकास मित्तल को क्लीन चिट दे दी। पुलिस ने दलाल राकेश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed