{"_id":"631e41d1e2d6b66ca67a0297","slug":"one-arrested-with-700-grams-heroin-mohali-news-pkl4621093182","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 ग्राम हेरोइन सहित एक काबू, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 ग्राम हेरोइन सहित एक काबू, केस
विज्ञापन
लालड़ू। हंडेसरा पुलिस ने गांव जोला चौक के निकट गश्त दौरान एक व्यक्ति को 700 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान विवेक शर्मा निवासी तिकोला, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर बताई है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी जोला चौक पर गश्त दौरान चेकिंग कर रही थी। इसी समय गांव जड़ौत की ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
नाके पर 20 ग्राम हेरोइन समेत काबू
मोहाली। फेज-8 पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटरकृत कांटा व पारदर्शी लिफाफे बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरिंदर सिंह वासी बुड़ैल चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा ने की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-69 के पास पानी वाली टंकी के पास एक युवक पैदल आ रहा था। पुलिस अधिकारियों को नाकाबंदी करता देख वह रुक गया। पुलिस ने शक पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी पेंट की जेब में से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उसके बाद हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। संवाद