फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One arrested, including 7300 banned drugs in Baltana, case registered

क्राइम : बलटाना में प्रतिबंधित नशे की 7300 गोलियों सहित एक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 26 May 2021 01:43 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
One arrested, including 7300 banned drugs in Baltana, case registered
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान हुकम पाल उर्फ ननी निवासी मौलीजागरां, चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जो कि मूलरूप से यूपी के जिला रामपुर के गांव ढकिया का रहने वाला है।
विज्ञापन

बलटाना चौकी के जांच अधिकारी एसआई ने बताया कि सूचना पर आरोपी को बलटाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिली थी कि वह बलटाना के एरिया में प्रतिबंधित नशे की गोलियों की सप्लाई करने आ रहा है। इसके बाद नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान उसे सिंगला मार्केट के पास से दबोच लिया गया। उसने अपने हाथ में एक बड़ा लिफाफा पकड़ा हुआ था और उसमें लोमोटिल की 5400 और ट्रोमाडॉल की 1900 गोलियां रखी हुई थी। यह कुल 7300 गोलियों थीं। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया, जिसके बाद आरोपी खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed