फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One arrested for posing as a fake Joint Secretary

नकली ज्वाइंट सचिव बनकर धौंस जमाने वाला गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
One arrested for posing as a fake Joint Secretary
खरड़। सीआईए स्टाफ ने ह्यूमन राइट्स ऑफ इंडिया का नकली ज्वाइंट सचिव बनकर पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों को धौंस दिखाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह वासी रूपनगर के रूप में हुई। उस पर थाना सिटी खरड़ में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ दफ्तर गया। वहां उसने पुलिस अधिकारियों के सामने खुद को ह्यूमन राइटस ऑफ इंडिया का ज्वाइंट सचिव बताया। इसके बाद सीआईए स्टाफ द्वारा हाईवे पर वाहन लूटने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने लगा। इस दौरान उसने एक आरोपी रशपाल से बातचीत की। साथ ही पुलिस पर दवाब बनाने लगा कि उन्होंने आरोपी को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है, इसलिए उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। वहीं पुलिस मुलाजिमों का कहना था कि वह गंभीर आरोप में पकड़ गया हौ और इतना ही नहीं उस पर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। इसी बीच उसने धौंस जमाते हुए फिर से अपनाआईकार्ड दिखाया जिस पर पावर टू सेव ह्यूमन राइट्स संस्था लिखा हुआ था। इस पर पुलिस को संदेह हो गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत अपने स्तर पर पड़ताल की जिसमें उसका कार्ड नकली पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उस पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed