फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child crushed by school bus at zirakpur, died

जीरकपुरः मां की आंखों के सामने स्कूल बस के नीचे आया बेटा, तीन बहनों का इकलौता भाई था

Tue, 15 Oct 2019 02:31 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
child crushed by school bus at zirakpur, died
स्कूल बस ने बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
मां की आंखों के सामने उसका डेढ़ साल का बेटा स्कूल बस के नीचे आ गया और मौके पर ही बच्चे की जान चली गई। मृतक बच्चा तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसा जीरकपुर के बिशनपुरा गांव में हुआ। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने का केस दर्ज किया है। वह अभी फरार है।
विज्ञापन


मकान नंबर- 573 रहने वाली रिम्पी धीमान ने बताया कि उसकी तीन बेटियां पैदा होने के बाद पिआंश का जन्म हुआ था। सोमवार सुबह 8:15 बजे वह घर के नजदीक ही एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई हुई थीं। इसी दौरान डेढ़ साल का बेटा पिआंश उनके पीछे पीछे घर से बाहर सड़क पर आ गया। इसका उन्हें पता नहीं चला।
विज्ञापन


जैसे ही वह समान लेकर घर के तरफ मुड़ी तो देखा कि पियांश सड़क के बीच में आ गया है। उन्होंने बच्चे को पीछे हटने के लिए आवाज दिया, तभी वह तेज रफ्तार में आ रही स्कूल बस (पीबी 65 एएन 2155) की चपेट में आ गया। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़ मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पिआंश को तुरंत परिजन स्थानीय एमकेयर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई ले जाने की सलाह दी, पीजीआई पहुंचते ही पिआंश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिम्पी का आरोप- बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
रिम्पी धीमान ने आरोप लगाया है कि बस चालक की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है। उन्होंने बताया, उनके पति संजय कारपेंटर का काम करते हैं घटना के वक्त अपने काम पर निकल गए थे। उन्होंने कहा, बेटे के चले जाने से उनका परिवार बिखर गया है। उनकी एक बेटी दूसरी कक्षा व दूसरी बेटी छठी में पढ़ती है और उन्होंने एक बेटी अपने रिश्तेदार को पालन पोषण के लिए दी है। पुलिस अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर स्कूल बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed