फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One and a half lakh rupees cheated in the name of getting government job

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये

Fri, 29 Oct 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees cheated in the name of getting government job
खरड़। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में खरड़ सिटी पुलिस ने दो लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह निवासी गांव पलहेड़ी ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एक सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी करने लगा था। इस दौरान वह एक साथी कर्मचारी के कहने पर उसके एक जानकार नितिन से मिला। जिसने बताया था कि उसका बॉस उपकार सिंह गिल पैसे लेकर सरकारी नौकरी दिलवा देता है।
विज्ञापन

मनप्रीत सिंह खुद सरकारी नौकरी लगने का इच्छुक था, इसलिए उसने उपकार सिंह गिल के साथ सरकारी नौकरी लगवाने के लिए 4 लाख रुपये में बात तय कर ली। उपकार सिंह ने शिकायतकर्ता से पहले डेढ़ लाख रुपये रेलवे पुलिस या चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ले लिए। काफी समय तक जब मनप्रीत सिंह की सरकारी नौकरी नहीं लगवाई तो उसने आरोपियों से अपने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने पैसे वापस देने से मना कर दिया। इसके बाद मनप्रीत सिंह ने शिकायत पुलिस को दे दी। इस पर कार्रवाई करते हुए खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed