फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the petition of the arrested Khaira, the court sought the reply by giving notice to the ED

गिरफ्तार खैरा की याचिका पर अदालत ने ईडी को नोटिस देकर मांगा जवाब

Sat, 27 Nov 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
On the petition of the arrested Khaira, the court sought the reply by giving notice to the ED
मोहाली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने शुक्रवार को जमानत के लिए जिला अदालत में अर्जी दायर की है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए ईडी को नोटिस जारी कर अब 29 तारीख को जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुुखपाल सिंह खैरा ने अदालत में दायर याचिका में कहा है कि उन्हें राजनीति के तहत उक्त केस में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि जब ईडी इस मामले में जांच कर रही थी तो उन्होंने पूरा सहयोग दिया था। इतना ही नहीं उन्हें विदेशों के पैसे के संबंध में पूरे दस्तावेज दिए। उन्होंने ईडी के हर सवाल का जवाब दिया। जहां तक विदेशों से फंडिंग का मामला है, तो उन्होंने साफ किया है कि इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। यह पूरा पैसा आम आदमी पार्टी से जुड़ा था। आम आदमी पार्टी की तरफ से विदेशों में उनके कार्यक्रम तक करवाए गए थे। ऐसे में इस संबंध में उनका कोई लेनादेना नहीं है और नशा तस्करी से जुड़े जिस मामले को केस में आधार बनाया गया है, उस केस से भी उनका सीधा कोई लेना-देना नहीं है और न ही इसमें उनका नाम है। ऐसे में उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जब सुखपाल सिंह खैरा को ईडी ने गिरफ्तार किया था तो उन्होंने खुलकर कहा था कि उन्हें राजनीति का शिकार बनाया गया था। राज्य में सत्ताधारी दल के एक नेता का इसमें अहम रोल है। उन्होंने कहा था कि वह निर्दोष है और जल्द ही सच्चाई लोगों के सामने आएगी। उन्होंने कहा कि ईडी उनको काबू करने की बजाय आप नेताओं से पूछताछ करे तो मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed