{"_id":"6000ac6f8ebc3e2e550652f7","slug":"occupancy-in-zirakpur-chief-minister-s-office-ask-report-from-nagar-council-mohali-news-pkl4006844147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में हो रहे कब्जे.. मुख्यमंत्री कार्यालय ने नगर परिषद से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में हो रहे कब्जे.. मुख्यमंत्री कार्यालय ने नगर परिषद से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में सरकारी सड़कों पर कब्जों का सिलसिला जारी है। इस संबंधी लोगों ने अब शिकायत नगर परिषद के अधिकारियों को न देकर सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय में कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से 15 दिन के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश नगर परिषद अधिकारियों को दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार वीआईपी रोड पर सड़क तक स्टॉल लगवाने का लालच देकर दोगुना किराये पर शोरूम दिए जाते हैं। सड़क पर स्टॉल होने की वजह से यहां से आवाजाही करने वालों को परेशान होना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी निर्मल छाया सोसायटी से डॉमिनोज चौक और देवा जी प्लाजा मार्केट में होती है, क्योंकि सड़क के दोनों ओर स्टॉल लगाने वालों ने कब्जा जमा रखा है। इन स्टॉल्स की वजह से लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं।
बलटाना में सड़क पर फैलाया सामान
बलटाना फर्नीचर मार्केट में दुकानदार अपना सामान सड़क तक फैलाकर रखते हैं। ऐसी स्थिति में 60 फुट चौड़ी सड़क 15 से 20 फुट में तब्दील हो जाती है। इसके साथ ही दुकानदार अपने वाहन सड़क पर फैले सामान के आगे खड़े कर देते हैं, जो ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं। अधिकतर दुकानदार अपने वाहनों को सड़क पर पार्क करके रखते हैं, जिससे ग्राहकों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए सड़क के अलावा कोई जगह नहीं बचती है। यह समस्या कलगीधर मार्केट से लेकर फर्नीचर मार्केट के अंत पर स्थित तक एक साइकिल स्टोर तक है।
विज्ञापन
ढकोली में पैसे लेकर लगवाते हैं रेहड़ियां
सबसे खराब व्यवस्था ढकोली की गुरु नानक एनक्लेव कॉलोनी की है। यहां दुकानदार लोगों से पैसे लेकर पार्किंग एरिया में रेहड़ियां खड़ी करवा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने की बजाय सड़क पर पार्क करने पड़ते हैं। गुरु नानक एनक्लेव कॉलोनी के 4 नंबर गेट से पाइन होम सोसाइटी तक दुकानदारों ने अपने दुकानों के आगे रेहड़ियां लगवा रखी हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के बाद अतिक्रमण विंग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही सड़कों से कब्जे हटवा दिए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी न हो। -संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।