फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nurses jammed the highway in Mohali, long queues of vehicles

नर्सों ने जाम किया हाईवे, लगी वाहनों की लंबी कतारें

Sat, 11 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nurses jammed the highway in Mohali, long queues of vehicles
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में धरना दे रहे नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने शुक्रवार को दोबारा करीब आधा घंटे नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। इसके चलते चंडीगढ़ से पंजाब सहित पांच राज्यों से आने-जाने का रास्ता कुछ देर के लिए बंद हो गया। दूसरी ओर, मामले की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मोहाली नर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परमिंदर कौर ने बताया कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं और सरकार हमारी मांगों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार को सोचना चाहिए जो जिन नर्सों को अस्पताल में मरीजों के बीच होना चाहिए वे अपना हक लेने के लिए सड़कों पर क्यों हैं। दूसरी ओर, नर्सों की ओर से किए हाईवे जाम के बाद आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है और देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसकी सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और नर्सों को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed