{"_id":"5e8b8dca8ebc3e769a043e12","slug":"now-those-who-violate-curfew-will-be-kept-in-hockey-stadium-mohali-news-pkl371697640","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: हॉकी स्टेडियम को बनाया अस्थायी जेल, कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों पर रखी जाएगी ड्रोन से नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: हॉकी स्टेडियम को बनाया अस्थायी जेल, कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों पर रखी जाएगी ड्रोन से नजर
Tue, 07 Apr 2020 01:48 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन से हो रही निगरानी।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार कोरोना के बढ़ रहे केसों ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अब प्रशासन व पुलिस ने उन लोगों पर शिकंजा कसने की तैैयारी की है जो कर्फ्यू में घरों से निकल रहे हैं। ऐसे लोगों पर जहां ड्रोन से नजर रखी जा रही है वहीं, अब उक्त लोगों को फेेज-नौ स्थित हॉकी स्टेडियम में रखा जाएगा। प्रशासन ने हॉकी स्टेडियम को अस्थायी जेल में बदल दिया है। स्टेडियम को जेल बनाने की पुष्टि खुद डीसी गिरीश दियालन नेे की है। उन्होंने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को कोरोना के चार नए केस सामने आए थे। भले ही यह केस पुराने संपर्क वाले थे। लेकिन अब इस बीमारी को प्रशासन हलके में नहीं ले रहा है। क्योंकि कर्फ्यू की समय अवधि पूरी होने में अब एक हफ्ते से कम समय रह गया है। ऐसे में लोगों घरों में रुकें तभी महामारी को मात दी जा सकती है। इसके चलते प्रशासन ने हॉकी स्टेडियम को अगले आदेशों तक अस्थाई जेल बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
वहीं, शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली प्रमुख सड़कों पर स्पेशल नाके लगाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत मोहाली सब डिवीजन में फ्रैंको होटल, अमृत कंफेक्शनरी लाइट प्वाइंट, सोहाना चौक व फेज-आठ व नौ की लाइटों पर नाके लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 23 मार्च से पांच अप्रैल तक जिले में अब तक कर्फ्यू उल्लंघन से जुड़ी 289 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिनमें से 391 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 410 वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन