{"_id":"61e87903b20d4f37561c698d","slug":"now-there-is-no-difference-between-congress-leaders-and-akali-s-clouds-mohali-news-pkl4397353109","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अब कांग्रेसी नेताओं और अकाली के बादलों में नहीं रहा कोई फर्क’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अब कांग्रेसी नेताओं और अकाली के बादलों में नहीं रहा कोई फर्क’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साली के बेटे भूपिंदर सिंह उर्फ हन्नी के घर मोहाली समेत पूरे पंजाब में अन्य ठिकानों पर ईडी की ओर से की गई रेड में करोड़ों रुपये बरामद होने के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेसी नेताओं पर हमला बोला है। आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अब कांग्रेस के नेताओं और अकाली दल के बादलों में कोई फर्क नहीं रह गया है। बादलों ने पांच सितारा होटल, बस और केबल पर कब्जा किया था। जबकि चरणजीत सिंह चन्नी ने अवैध खनन से करोड़ों रुपये कमाए हैं। उन्होंने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस के प्रधान और सभी वरिष्ठ नेताओं को देना होगा।
आप नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को फेज-6 में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अभी तक ईडी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया में अब तक सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर और अन्य ठिकानों से करोड़ों रुपये की बरामदगी की जो जानकारी सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। पता चला है कि उनके यहां से 10 करोड़ रुपये नकद, 56 करोड़ रुपये की बैंक एंट्री पकड़ी जा चुकी है। साथ ही 22 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की गाड़ियां और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर करोड़ों रुपये कैसे और कहां से आए हैं। क्योंकि पता चला है कि भूपिंदर सिंह कुछ महीने तक बिल्कुल साधारण जिंदगी जी रहा था। मात्र सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन के कार्यकाल में ही उसने यह राशि कमाई है। उन्होंने कहा कि अगर यह रेड ईडी की ओर से सीएम के घर पर होती तो न जाने कितने पकड़े जाते। उन्होंने कहा कि सीएम के और कितने पारिवारिक सदस्य हैं, जिन्होंने इतनी राशि कमाई है। उन्होंने कहा कि अगर चरणजीत सिंह चन्नी पांच साल तक सीएम रहते तो न जाने कितना रुपया कमा लेते। हालांकि इसका जवाब अब कांग्रेस को जनता को देना होगा।
हमने कैमरे पर किया था अवैध खनन का खुलासा
आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि कहा कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के हलके में किस तरह से अवैैध तरीके से रेत का खनन हो रहा था, इसका उन्होंने कैमरों के सामने खुलासा किया था। वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन हो रहा था। जबकि उस समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने हमारी आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनको इसका खुलासा करने पर गालियां दी थी। लेकिन अब हमारी कही बात की सच्चाई सामने आ रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल के घर से रेड में मिले थे दस मफलर
इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में क्या फर्क है, इस चीज को आसानी से समझा जा सकता है। जब ईडी समेत कई एजेंसियों ने अरविंद केजरीवाल के घर में दबिश दी थी तो वहां से दस मफलर के सिवाय कुछ नहीं मिला था। जबकि कांग्रेस के एक नेता के रिश्तेदार के घर से इतनी बड़ी राशि नकद मिली है। उन्होंने कहा कि यह भी मान लिया जाए कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है तो भी सोचना चाहिए कि आखिर इतना पैसा एक व्यक्ति के पास कहां से आया है।