फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the investigation will be done before entering the health centers

अब सेहत केंद्रों में दाखिल होने से पहले होगी जांच

Thu, 20 Jan 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now the investigation will be done before entering the health centers
मोहाली। जिले के सेहत केंद्रों में इलाज के लिए आने वाले लोगों की मुख्य गेट पर ही जांच की जाएगी। दरअसल विभाग ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए लिया है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एचएस चीमा ने दी है। उन्होंने सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को प्रमुख गेट पर तापमान जांच करने को लेकर निर्देश दिए हैं। जिसका मकसद यह है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की गेट पर पहचान हो जाए, जो सरकारी कार्यालयों में दाखिल होकर दूसरों को संक्रमित न कर पाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते एक हफ्ते के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों की जांच की तो सामने आया कि इन लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था और कोरोना संक्रमित लोगों की चपेट में आकर बीमारी का शिकार होकर संक्रमित हो गए। सरकारी और निजी बैंक के अलावा अलग-अलग मार्केट में स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर्स में शॉपिंग करने आने वाले लोगों की बाहर जांच नहीं होती, जिसका नतीजा यह होता है कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ऐसी जगहों में दाखिल होकर दूसरे लोगों को अपनी चपेट में लेकर संक्रमित कर देता है। यह ट्रेंड बीते एक हफ्ते के दौरान आने वाले केसों में देखा गया है। दूसरी ओर, सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक सरकारी बैंक की कैशियर कोरोना संक्रमित हो गई, जिसकी हिस्ट्री यह है कि बाहर से आने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति से नोट लेकर खाते में जमा कर दिए। जिसके अगले दिन हल्का बुखार हुआ तो कोरोना जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को आए संक्रमितों में सबसे ज्यादा मोहाली से 417 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद खरड़ से 247, ढकोली से 223, डेराबस्सी से 126, लालड़ू से 107, घड़ूआं से 48, बूथगढ़ से 29, कुराली से 20 और बनूड़ से 14 केस शामिल हैं, जिनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की तापमान के दिए निर्देश
शहर के सेहत केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों की गेट पर ही जांच की जाएगी। जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति दूसरों को अपनी चपेट में न ले सकें। जबकि इस संबंधी मार्केट में डिपार्टमेंटल स्टोर्स के अलावा अन्य संस्थाओं को अपने केंद्रों के बाहर तापमान जांच को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसका सभी को पालन करना होगा।
-एचएस चीमा, एसएमओ, सिविल अस्पताल मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed