फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now people will get the LOI of the plot on the phone

अब फोन पर लोगों को मिलेगी प्लॉट की एलओआई

Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now people will get the LOI of the plot on the phone
मोहाली। वीआईपी जिले में प्रॉपर्टी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने नई योजना बनाई है। अब गमाडा की ओर से लोगों को प्लॉटों की लैटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) डिजिटल तरीके से ऑनलाइन जारी करेगा। गमाडा ने इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाया था, जो कि पूरी तरह से कामयाब रहा है। इसके बाद अब गमाडा ने अपने आने वाली सभी योजनाओं में इसे लागू करेगा। आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव सरवजीत सिंह की अगुवाई में गमाडा ने इस बड़े प्रोजेक्ट की रणनीति बनाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा भी अब लोगों तक सीधे पहुंचने के लिए स्मार्ट तकनीकें अपना रहा है। नई प्रणाली काफी सरल है और इस नई प्रणाली के तहत प्रॉपर्टी मालिकों को मोबाइल फोन एक एसएमएस जाएगा। इसमें एक लिंक होगा। इस पर क्लिक करके वह एलओआई डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद लोगों को एलओआई प्राप्त करने के लिए गमाडा कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे लोगों का समय भी बचेगा और साथ ही उनको तेजी से सुपुर्दगी भी मिलेगी। ऑनलाइन एलओआई जारी करने संबंधी लोगों तक सुपुर्दगी को भी सुनिश्चित बनाता है, क्योंकि पिछले समय के दौरान जब एलओआई दस्ती जारी किए जाते थे, तब कुछ मामलों में जमीन मालिकों की ओर से एलओआई न प्राप्त होने की शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। दूसरी तरफ गमाडा ने अपनी वेबसाइट पर एक प्रॉपर्टी संबंधी पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया। जहां पर सारी जानकारी भर कर लोग उसके बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट में सभी एलओआई दिए ऑनलाइन
गमाडा ने ऐरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के ए, बी, सी और डी पॉकेट्स के विकास के लिए तकरीबन 1650 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। यह एरिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक स्थित है। लगभग 1460 एकड़ जमीन के मालिकों ने लैंड पूलिंग का चयन किया है। जिनको अब एलओआई ऑनलाइन जारी किया किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी संबंधी धोखाधड़ी की ईमेल पर होगी सुनवाई
मोहाली जिले में रियल एस्टेट माफिया काफी समय से सक्रिय है। इस मामले में सांसद मनीष तिवारी की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था। साथ ही मांग की गई थी कि इस दिशा में उचित कार्रवाई की जाए। जिसके बाद एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रॉपर्टी संबंधी होने वाली धोखाधड़ी के मामले में एक एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। इस टीम का हेड एसपी रूरल को लगाया गया। जहां पर पर लोग ऑनलाइन अपनी शिकायत दे सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत देनेेे के लिए लोगों को sp.rural.sasnagar@punjabpolice.gov.in पर मेल करनी होगी। जिसके बाद तय समय में लोगों की सुनवाई होगी। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि इस सेवा से लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed