फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now not by begging or doing labor, children will go to school and give flight to their dreams

अब भीख या मजदूरी कर नहीं, बच्चे स्कूल जाकर सपनों को देंगे उड़ान

Thu, 20 Jan 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now not by begging or doing labor, children will go to school and give flight to their dreams
मोहाली। जिले की सड़कों पर भीख या मजदूरी कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे 16 बच्चों की जिंदगी अब बदल जाएगी। जिला प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। इन बच्चों को अब स्कूलों में दाखिल करवाया जाएगा और उनके जीवन में रंग भरकर संवारा जाएगा। बाल सुरक्षा अधिकारी यादविंदर कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी कोशिश यहीं है कि हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा हो। बच्चे पढ़ लिखकर एक अच्छा जीवन व्यतीत करें। यह ड्राइव आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के आदेश पर बाल सुरक्षा विभाग की टीम को ड्राइव में जीरकपुर और बलटाना क्षेत्र से 16 बच्चे मिले। जो कि सड़कों पर भीख मांग रहे थे या परिजनों संग मजदूरी कर रहे थे। इनमें अलावा एक 15 साल का बच्चा बेसहारा मिला है और उसके परिजन नहीं हैं। अब इन बच्चों को समाजसेवी संस्था में रखकर पढ़ाया जाएगा। टीम ने 15 बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों के परिजनों से बातचीत की गई और उन्हें बच्चों को स्कूल में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों को स्कूल भेजने की हामी भरी है। कोरोना काल के बाद जैसे ही स्कूल खुलेंगे तो उक्त बच्चों को स्कूल में भेजा जाएगा। वहीं, एक बेसहारा बच्चे की जिम्मेदारी विभाग ने ली है। विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को लावारिस या जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed