फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now Corona will make war easier, social organization has prepared 25 bed center in community center, treatment will be free

अब कोरोना से जंग होगी आसान, समाजसेवी संस्था ने सामुदायिक केंद्र में तैयार किया 25 बेड का सेंटर, मुफ्त होगा इलाज

Thu, 20 May 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now Corona will make war easier, social organization has prepared 25 bed center in community center, treatment will be free
मोहाली। अब शहर में कोरोना को मात देने और लोगों को तंदुरुस्त बनाने के लिए जिला प्रशासन की मदद के लिए समाज सेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसके मद्देनजर सेक्टर-69 के सामुदायिक केंद्र में समाजसेवी संस्था ‘सर्वे ह्यूमैनिटी, सर्वे गॉड’ चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोविड केयर सेंटर स्थापित किया है। यहां पर कोरोना के मरीजों के लिए 25 बैड का इंतजाम किया गया है। इसमें 12 बैड ऑक्सीजन वाले रहेंगे। और बाकी आम बैड हैं। यहां पर मरीजों का इलाज बिल्कुल मुफ्त होगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सेंटर में कोरोना के मरीजों की सोच पॉॅजिटिव बनी रहे, इसके लिए पीछे की तरफ एक पंडाल बनाया गया है, यहां पर धार्मिक प्रवचन आदि की व्यवस्था रहेगी। वहीं, संस्था के बारे में जानकारी वायरल होने के 24 घंटे के भीतर ही तीन हजार से अधिक कॉल आ चुकी हैं। 80 प्रतिशत कॉल ऐसी हैं जिन्हें इस बीमारी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

इस संस्था का नेतृत्व कर रहे स्वर्ण सिंह ने बताया कि इस कोविड केयर सेंटर के पीछे सोच यही है कि लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मिल पाएं। इस कोविड सेंटर में तीन रिटायर्ड डॉक्टर जो एसएमओ और सीएमओ रह चुके हैं वह सेेवाएं दे रहे हैं। वहीं, 5 बीएससी कर चुकी स्टाफ नर्स मेडिकल टीम के तौर पर काम कर रही हैं। साथ ही 20 वालंटियर हैं। यहां अब तक 50 ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंच चुुके हैं। एक एंबुलेंस भी है जो लगातार मरीजों को लाने ले जाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण सिंह ने बताया मोहाली के लोगों की ओर से उन्हें बहुत सहयोग मिल रहा है। लगातार लोग खाने से लेकर दवा तक की सेवा कर रहे हैं। हमारी लोगों से यह अपील है कि ज्यादा से ज्यादा वालंटियर बनें और मरीजों की सेवा करें।

ऐसे किया जा रहा है काम
संस्था की आरे से मरीजों को दवाइयां और तीन समय का खाना दिया जा रहा है। कोरोना लेवल-ए के ही मरीज दाखिल किए जा रहे हैं। उनके लिए स्पेशल डॉक्टर और नर्स मौजूद हैं। कोशिश यहीं है कि हर जरूरतमंद को यहां पर इलाज मिल पाए। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस मुश्किल के समय में सभी लोगों को एक दूसरे का सहारा है। ऐसे में सभी लोग जो मदद करने में सक्षम हैं, उन्हें लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed