फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now corona's crisis deepens on pregnant women, order given to health department for care

समाजसेवी संस्था के सहयोग से कोविड सेंटर अन्य जिलों के संक्रमितों को भी दे रहा जीवनदान, सामान्य संक्रमण वाले लोग ज्यादा डरे हुए

Mon, 24 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now corona's crisis deepens on pregnant women, order given to health department for care
मोहाली। जिले में गर्भवती महिलाओं पर कोरोना महामारी का संकट गहरा गया है। इस कारण बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं कोरोना महामारी की चपेट में आ रही हैं। इस मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए अहम फैसला लिया है। जिसमें सेहत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि ऐसी महिलाओं की सेहत और देखभाल के काम को प्राथमिकता से लिया जाए।
विज्ञापन

इस आदेश में अधिकारियों को कहा गया है कि कोरोना पीड़ित गर्भवती महिलाओं की सेहत की रिपोर्ट रोजाना डीएम और सरकार को दी जाए। जिला अधिकारी गिरीश दियालन की ओर से जारी किए गए आदेश कहा गया है कि इस मामले में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेेत्र में गर्भवती महिलाएं काफी संख्या में कोविड से प्रभावित हैं। उन्होंने सेहत विभाग को आदेश दिए हैं कि ऐसी महिलाओं का विवरण पहल के आधार पर प्रशासन को दिया जाना चाहिए। क्योंकि यह उच्च जोखिम श्रेणी में आती हैं। इतना ही नहीं इन महिलाओं की उचित देखभाल के लिए नजर रखने को समूह एसएमओ अपने अधीन काम करती आशा वर्करों और सेहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। इतना ही नहीं एसएमओ इस संबंध में रोजाना रिपोर्ट कोविड पेशेंट ट्रेसिंग अधिकारी को भेजेंगे। इसके साथ ही तय किया गया है कि सीपीटीओ और सब डिवीजन मजिस्ट्रेट रैपिड रिस्पांस टीमों की ओर से पहल के आधार उन्हें फतेह किट मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉक्टर टेलीमेडिसिन से देंगे सलाह
सिविल सर्जन को हिदायत दी गई है कि गाइनोक्लोजिस्ट की ड्यूटी लगाएंगे ताकि ऐसी गर्भवती महिलाओं की पहल के आधार पर देखभाल हो सके। इसके अलावा डॉक्टर उन्हें टेलीमेडिसिन के माध्यम से सलाह देते रहें। डॉक्टर ऐसी महिलाओं की दिक्कत को सुनें और पहल के आधार पर समस्या का हल किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी के अधीन काम करने वाली सीडीपीओ और आंगनबाड़ी वर्करों को एसएमओ इस काम में पूरा सहयोग देंगे। सीपीटीओ कम एसपी देहाती मोहाली इस पूरे काम की देखरेेख के लिए इंचार्ज होंगे। इसकी रिपोर्ट रोजाना सरकार और डीएम दफ्तर को भेजेंगे। सिविल सर्जन इस काम के लिए एक मेडिकल अफसर को सीपीटीओ के साथ तैनात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed