फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now Anmol Gagan Mann will be seen raising the issues of Kharar in the assembly

खरड़ हलके की चमकी किस्मत, पहली बार चुनाव जीती गगन अनमोल बनी मंत्री

Tue, 05 Jul 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now Anmol Gagan Mann will be seen raising the issues of Kharar in the assembly
खरड़। पंजाब सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में एक बाद फिर विधानसभा हलका खरड़ की किस्मत चमकी। पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची पंजाबी गायिका एवं विधायक अनमोल गगन मान को मंत्री पद मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। हालांकि उनका यहां तक का सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और इसके बाद खरड़ हलके में पूरी ताकत लगा दी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल को तकरीबन 37 हजार 718 मतों से हराया था। अनमोल गगन मान को 78 हजार 067 मत मिले थे। इतना ही नहीं, उस समय पंजाब से चुनाव जीतने वाली सबसे युवा नेताओं में से वह एक थी। अनमोल गगन मान पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की काफी करीबी मानी जाती हैं। इतना ही नहीं, जब चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल पंजाब आए थे तो उस समय उन्होंने खरड़ में घर-घर जाकर अनमोल गगन मान के लिए वोट मांगे थे। उस समय उनके साथी मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। साथ ही अनमोल गगन मान ने पार्टी की कैंपेन के लिए एक गाना तक तैयार किया था जो लोगों में काफी प्रसिद्ध रहा। यहां तक कि युवाओं की जुबान पर उनका यह गाना काफी दिनों तक रहा था। हालांकि चर्चा तो पहले ही थी कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई थीं।
विज्ञापन

बता दें कि उनका जन्म 1990 में मानसा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ से हुई है। इसके बाद उन्होंने माडलिंग और फिर गायकी में अपना कैरियर बनाया था। अनमोल गगन मान विधायक बनने के बाद इलाके में काफी सक्रिय हैं और लोगों के सुख-दुख में शामिल होती हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने हलके में सफाई मुहिम चलाई। इसके बाद वह अपने हलके में मोहल्ला क्लिीनिक बनाने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़ के लोगों में बंधी विकास की उम्मीदें
खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान को सोमवार करे पंजाब के मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ ही खरड़ के लोगों में एक बार फिर विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें बंध गई हैं। खरड़ के कई बड़े मुद्दे जैसे खरड़ के लिए कजोली वाटर वर्क्स से पीने वाले पानी की पाइपलाइन को जोड़ना, वर्षों से लंबित खरड़ बस स्टैंड का निर्माण, अस्पताल रोड को चौड़ा करके फोरलेन बनाना, शहर के बीच से गुजरने वाले नाले को पक्का करके उसे कवर करना, लावारिस पशुओं को रखने के लिए वाइल्ड सैंचुरी बनाना, खरड़ नगर परिषद के दफ्तर का निर्माण करने जैसे अनेक बड़े काम सालों से लंबित हैं। खरड़ के निवासी एवं चमकौर साहिब से चुने गए पूर्व विधायक चरणजीत सिंह चन्नीं ने मुख्यमंत्री बनने के बाद खरड़ के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं की और शिलान्यास रखे। लेकिन यह घोषणाए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रह गई। विकास के नाम पर कुछ नहीं हो सका। अब अनमोल गगन मान को पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद एक बार फिर से शहरवासियों को उम्मीदें बंध गई हैं।

खरड़ से चुनी गई पांचवीं विधायक बनीं पंजाब की मंत्री
खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान खरड़ की ऐसी तीसरी विधायक हैं जो कि पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल की गई हैं। इससे पहले 1977 से लेकर 1982 तक खरड़ के विधायक स्वर्गीय जगत सिंह घडुआं पंजाब मंत्रिमंडल में रहे हैं। हरनेक सिंह घडुआं भी 1992 से 1997 तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कुछ साल पंजाब मंत्रिमंडल में रह चुके हैं। अकाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व विधायक बचित्र सिंह की पत्नी दलजीत कौर भी 1997 से लेकर 2002 तक के कार्यकाल के दौरान अकाली मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुकी है। तेज तर्रार विधायक रहे वीर दविंदर सिंह भी खरड़ से चुनाव जीतकर 2002 से 2007 तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पंजाब मंत्रिमंडल में कार्य कर चुके हैं। बलबीर सिंह सिद्धू भी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पर 2007 में चुनाव जीतकर खरड़ से विधायक चुने गए थे, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed