फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now Airport Road will be directly connected to New Chandigarh

अब एयरपोर्ट रोड सीधा जुड़ेगा न्यू चंडीगढ़ से

Wed, 21 Oct 2020 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now Airport Road will be directly connected to New Chandigarh
मोहाली। आने वाले समय में न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर जाने के लिए लोगों को चंडीगढ़ से होकर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि लोग सीधे सन्नी एनक्लेव से होते हुए न्यू चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इससे जहां लोगों के समय और पेट्रोल की बचत होगी। वहीं, चंडीगढ़ की सड़कों पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। यह संभव होने जा रहा है दो सौ फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड पीआर-7 के विस्तार से। इसका पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के सचिव सरबजीत सिंह ने नींव पत्थर रखा है। इस सड़क का निर्माण सेक्टर-125 एनएच-5, सन्नी एनक्लेव को बांटती सड़क से शुरू होकर न्यू चंडीगढ़ पीआर-4 सड़क तक होगा। जानकारी के मुताबिक 8.8 किलोमीटर लंबी यह रोड ऑठ लेन होगी। इस सड़क के निर्माण पर 121 करोड़ रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। इसके तहत सेहत, सिविल एवं इलेक्ट्रिकल सेवाओं का विस्तार शामिल है। इस सड़क का काम अगले साल के नवंबर या दिसंबर तक होगा। इस बारे में कुछ भी साफ नहीं किया गया। सड़क के निर्माण में एक सड़क पुली, एक हाई लेवल ब्रिज, पानी की निकासी का प्रबंध व स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा लोगों को फायदा
पीआर-7 सड़क के इस हिस्से के निर्माण के साथ ही इंटरनेशलन एयरपोर्ट और मोहाली से न्यू चंडीगढ़ को सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसके बाद लोग न्यू चंडीगढ़, पंजाब या हिमाचल जाने के लिए इस्तेमाल करेंगे। सड़क के निर्माण से न्यू चंडीगढ़ और मोहाली की दूरी भी कम होगी। लोगों को 15 से 20 मिनट का फायदा होगा। यह सड़क गांव सैनी माजरा, बसका, हसनपुर व पलहेड़ी से गुजरेगी। जिससे विकास के कामों में रफ्तार आएगी। इस मौके पर गमाडा के सीएम प्रदीप कुुमार अग्रवाल, गमाडा के मुख्य इंजीनियर दविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed