फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Notice given to school in Dhakoli for violation of Corona guidelines

कोरोना दिशानिर्देश के उल्लंघन पर ढकोली में स्कूल को दिया नोटिस

Tue, 07 Sep 2021 02:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Notice given to school in Dhakoli for violation of Corona guidelines
जीरकपुर। कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों के लिए कोरोना दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इनके मुताबिक ही स्कूल खोले जा सकते हैं। सोमवार को ढकोली क्षेत्र में पड़ते सेंट सोल्जर स्कूल में नोडल अधिकारी रिषभ गर्ग ने चेकिंग की। इसमें पाया गया कि डीसी मोहाली के आदेश के बावजूद पहली से लेकर चौथी क्लास तक के बच्चे भी स्कूल में बुलाए हुए थे और ज्यादातर बच्चों ने मास्क नहीं पहना था। इसके अलावा स्कूल में केवल दो स्टाफ को ही कोरोना के दोनों टीके लगे थे। जबकि ज्यादातर को एक ही टीका लगा हुआ था। इस पर स्कूल को नोटिस दे दिया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम डेराबस्सी को भेजी गई है। इस संबंध में सेंट सोल्जर स्कूल की प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन

बता दें कि डीसी मोहाली के आदेश पर पहली से चौथी क्लास तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाने के आदेश हैं। चौथी क्लास तक के बच्चों को घर से ही ऑनलाइन पढ़ाने, कोरोना दिशानिर्देशों के तहत ही बच्चों और शिक्षकों को स्कूल में आने के आदेश हैं। साथ ही ड्यूटी पर आने वाले स्टाफ को दोनों टीके लगे होने चाहिए। इस पर निगरानी रखने के लिए डीसी मोहाली की ओर से हर क्षेत्र में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर रखा है। इसके तहत हलका डेराबस्सी में भी यह जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed