फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Not all arrangements for fire safety, notice to 15 companies for breaking the rules

फायर सेफ्टी के नहीं पूरे इंतजाम, नियम तोड़ने पर 15 कंपनियों को नोटिस

Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Not all arrangements for fire safety, notice to 15 companies for breaking the rules
मोहाली। फायर सेफ्टी विभाग ने अब फायर सेफ्टी नियम पूरे न करने वाली नामी कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। इसके पहले चरण में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 स्थित नामी कंपनियों को आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम न होने पर नोटिस दिए गए हैं। साथ ही इन कंपनियों को 15 दिन में खामियों को सुधारकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। वहीं, ऐसा न करने की सूरत में फायर सेफ्टी विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी फायर विभाग मोहाली के असिस्टेंट ऑफिसर मोहन पाल सिंह ने अमर उजाला के साथ साझा की। बता दें कि मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर देश की नामी कंपनियों में हजारों कर्मचारी शिफ्टों में 24 घंटे काम करते हैं और ऐसे में आगजनी की घटना होने पर बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो। इसको लेकर फायर विभाग की ओर से कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शहर के अंदर होने वाली आगजनी की घटनाओं को देखते हुए फायर सेफ्टी विभाग की तरफ से कंपनियों में चेकिंग अभियान की शुरूआत की गई थी और इसके तहत कंपनियों को नोटिस भेजकर फायर सेफ्टी की कमियों को पूरा करने के लिए कहा जाता है। वहीं, नोटिस मिलने के बाद भी अगर किसी कंपनी की ओर से फायर सेफ्टी नियमों को पूरा नहीं किया जाता है तो विभाग कार्रवाई कर कंपनी को सील कर देता है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले पौने दो साल से कोरोना महामारी के चलते विभाग की ओर से कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया और जैसे ही बाजार खुलने लगे और कंपनियों के अंदर भी कर्मचारी शिफ्टों में 24 घंटे काम करने लगे। ऐसे में कंपनी के अंदर काम करने वालों की सुरक्षा को देखते हुए फायर सेफ्टी नियमों का होना जरूरी है। ऐसे में फायर सेफ्टी विभाग की तरफ से कंपनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को शुरू करते हुए नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया है, जिसमें कंपनियों को 15 दिन के अंदर फायर सेफ्टी नियमों को पूरा करने के निर्देश देकर इसकी रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले साल शहर के अंदर आगजनी की घटनाएं सामने आई, जिसमें यह देखने को मिला था कि फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के पास आग बुझाने को लेकर पर्याप्त उपकरण नहीं थे। पिछले साल 29 फरवरी, 2020 को विशाल मेगा मार्ट के अंदर लगी आग को बुझाने में विभाग के पसीने छूट गए थे, क्योंकि आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाले यंत्रों के लिए विभाग को एयरफोर्स स्टेशन की मदद लेनी पड़ी। बाद में हुई इंक्वायरी रिपोर्ट में सामने आया था कि विशाल मेगा मार्ट के अंदर आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ टीम के जैसे ही उपकरणों की जरूरत थी। लेकिन यह उपकरण न होने की सूरत में मोहाली फायर विभाग को एयरफोर्स स्टेशन से आधुनिक टेंडर मंगवाना पड़ा था।

शहर में वीरवार को विभिन्न जगह पर फायर सेफ्टी के इंतजाम की जांच की गई। इस दौरान कुछ जगह तो आग बुझाने के पूरे इंतजाम थे ओर कई जगह पर आग से बचाव के इंतजामों की कमी थी। इस चेकिंग के दौरान फेज-8बी की 15 कंपनियों को नोटिस भेजकर फायर सेफ्टी के नार्म्स पूरे करने के लिए कहा गया है। साथ ही इसकी एक रिपोर्ट बनाकर 15 दिन में विभाग को सौंपने के लिए कहा गया है।
- मोहन लाल, असिस्टेंट डिवीजनल ऑफिसर, फायर विभाग मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed