{"_id":"667ec9fd83565cda6e0dc454","slug":"no-trace-of-robbers-even-after-24-hours-of-robbery-in-jewelers-shop-mohali-news-c-71-1-mli1005-116270-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सराफ की दुकान में लूट के 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सराफ की दुकान में लूट के 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं
Fri, 28 Jun 2024 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 28 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
फेज-10 में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर करीब 15 लाख का सोना लूटकर भागे थे दो लुटेरे
जिस एक्टिवा को लुटेरे छोड़कर गए, उसके रजिस्टर्ड पते पर पुलिस ने की रेड
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-10 मोहाली में वीरवार को दिनदहाड़े दो युवकोंं ने गन पॉइंट पर एक सराफ की दुकान में लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए सात जगह रेड की है। इस मामले को हल करने से लिए मोहाली पुलिस के अलावा स्पेशल सेल, सीआईए स्टाफ की टीम भी काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर लिया है, लेकिन ऑफिशियल तौर पर पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामला जल्द ही हल कर लिया जाएगा। दोनों लुटेरे ज्वैलरी शॉप से करीब 15 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए थे। जिस एक्टिवा पर लुटेरे वारदात को अंजाम देने आए थे पुलिस ने उस एक्टिवा की रजिस्ट्रेशन की भी जांच की है। जिस मोहाली एड्रेस पर एक्टिवा रजिस्टर्ड है, वहां भी पुलिस ने दबिश दी थी। लुटेरे एक्टिवा मौके पर छोड़कर फरार हुए थे।
बता दें कि वीरवार दोपहर करीब पौने 4 बजे दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। फेज-10 के बूथ नंबर-127 में जीके ज्वैलर्स पर बैठी महिला को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर 200 ग्राम सोना लूटा गया था।
दोपहर का समय था दुकान पर बूथ मालिक की मां गितांजलि बैठी थी। गितांजली ने बताया था कि दोपहर 3.50 पर एक युवक उसकी शॉप पर आया और बोला। आपका बेटा कहां है उससे बात करनी है। गितांजली ने कहा कि वह नहीं है आप काम बताओं। युवक ने कहा कि नहीं काम तो उसी से है। उसके एक मिंट बाद दूसरा युवक दुकान में एंटर किया। जिसके बाद पहले बैठे युवक ने गन निकाली और उस पर तान दी थी। जान से मारने की धमकी देकर बोला हिले तो गोली मार दूंगा। दूसरे युवक को बोला कि तूं सामान उठा। उसके बाद दोनों ने डिस्प्ले में रखा सोना एक सफेद रंग के रूमाल में समेटना शुरु कर दिया था। 10 मिंट में दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। दोनों वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। एक लुटेरे ने नकली दाढ़ी मूछ लगा रखी थी।