फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No one was home, and the thieves made off with gold jewelry and cash worth lakhs

Mohali News: घर में नहीं था कोई, चाेर सोने के जेवर समेत लाखों की नकदी ले उड़े

Sun, 04 Jan 2026 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
No one was home, and the thieves made off with gold jewelry and cash worth lakhs
मोहाली। फेज-1 में एक व्यापारी के घर को निशाना बनाकर सोने के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को चोरों ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत है। मकान मालिक व्यापारी नवी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे जब उनकी बेटी घर पहुंची तो घर के तीनों कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे थे। मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए। परिवार के अनुसार चोर करीब चार लाख रुपये नकद और करीब चार तोला सोना चोरी करके ले गए। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। नवी ने बताया कि उनकी पत्नी और मां उस समय दूसरे घर में गई थीं, जबकि बेटी बाहर थी।
विज्ञापन

चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक चोर की फुटेज सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को अंजाम देने में कुल चार चोर शामिल थे। फेज-1 के जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। जल्द चोरों की तलाश की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार चोर इसी मकान के पीछे स्थित एक अन्य कोठी में भी चोरी करने की फिराक में थे। यह कोठी काफी समय से बंद पड़ी है। यहां से चोर नल और अन्य सामान चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी के वहां पहुंच जाने पर वे भाग निकले।
विज्ञापन

इससे पहले फेज-5 इलाके में चोरी के इरादे से आए आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। इलाके के लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed