{"_id":"672fd43b1749fdb3c106acb7","slug":"nift-will-showcase-its-magic-in-india-style-fashion-week-mohali-news-c-71-1-mli1005-121683-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: इंडिया स्टाइल फैशन वीक में निफ्ट दिखाएगा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: इंडिया स्टाइल फैशन वीक में निफ्ट दिखाएगा जलवा
विज्ञापन
मोहाली। इंडिया स्टाइल फैशन वीक (आईएसएफडब्ल्यू) की ओर से एक बार फिर उत्तरी भारत फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान, निफ्ट मोहाली के थीम-आधारित फैशन संग्रह के शानदार प्रदर्शन के साथ उतरने जा रहा है। इसका आयोजन 10 नवंबर को गुरुग्राम में करवाया जाएगा। इसमें देशभर के डिजाइनर के बीच निफ्ट की टीम भी उतरेगी।
निफ्ट के कलेक्शन पारंपरिक लोक कथाओं से लेकर समकालीन शहरी कथाओं तक को शामिल किया गया है। हिमांशी यादव इसमें लखनऊ की चिकनकारी से प्रेरित पारंपरिक भारतीय वस्त्रों और तकनीकों को प्रदर्शित करेंगी। इसमें आधुनिक सिल्हूट को भी शामिल किया गया है साथ ही साक्षी अग्रवाल का कलेक्शन भारतीय कला को उजागर करेगा। वहीं, आदर्श डोगरा ने हिमाचली होने के नाते फुलकारी को बेहद सुंदर और आश्चर्यजनक संग्रह के माध्यम से पेश किया। मनप्रीत कौर द्वारा पुर्तगाल कढ़ाई वाले कपड़ों को प्रदर्शित करेंगी। डिजाइनर भावना ठाकुर ब्लॉक प्रिंटिंग के साथ इसमें उतरी हैं। डिजाइनर सोनिया ब्रोकेड कपड़ों का एक संग्रह लेकर यहां पहुंची हैं। इनके साथ ही दीक्षा गुप्ता और तन्वी माहेश्वरी भी शानदार संग्रह को पेश करने जा रही हैं।