{"_id":"61bc38f9659aaa04f0273696","slug":"nia-files-supplementary-charge-sheet-against-three-more-in-balwinder-sandhu-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्यचक्र विजेता बलविंदर संधू हत्याकांड: एनआईए ने तीन और आतंकियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्यचक्र विजेता बलविंदर संधू हत्याकांड: एनआईए ने तीन और आतंकियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया
Fri, 17 Dec 2021 12:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:50 PM IST
सार
एनआईए ने मोहाली की विशेष अदालत में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में तीन और आतंकियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। अक्तूबर 2020 में बलविंदर संधू की उनके ही स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की मोहाली स्थित विशेष अदालत में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में सुनवाई हुई। इस दौरान तीन और आतंकियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया गया। ये तीनों आतंकी पंजाब के तरनतारन के रहने वाले हैं। इन पर बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को पनाह देने, जरूरी सामान व सैन्य प्रशिक्षण देने का आरोप है। अब एनआईए ने इनके खिलाफ अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर, 2020 में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की भिखीविंड में उनके स्कूल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) का नाम आने के बाद जांच एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए ने केएलएफ से जुड़े आठ आरोपियों गुरदासपुर निवासी सुखराज सिंह सुक्खा उर्फ लखनपाल, सुखदीप सिंह बूरा उर्फ भूरा, हुसैनपुर लुधियाना निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि, जनकपुरी लुधियाना निवासी आकाशदीप अरोड़ा उर्फ धालीवाल, सुभाष नगर लुधियाना निवासी जगरूप सिंह, तरनतारन के गांव रशीआना निवासी इंदरजीत सिंह उर्फ इंदर और गैंग के मुखिया भिखिविंड निवासी सुखमीत पाल सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन