फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New ward delimitation map released; Congress and Akali Dal to approach High Court

Mohali News: नई वार्डबंदी का नक्शा सार्वजनिक, कांग्रेस-अकाली जाएंगे हाईकोर्ट

Wed, 24 Dec 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
New ward delimitation map released; Congress and Akali Dal to approach High Court
मोहाली। नगर निगम की नई वार्डबंदी का नक्शा मंगलवार दोपहर पर सामने आते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बार की वार्डबंदी में सत्ताधारी दल के साथ-साथ विपक्षी दलों की रणनीति भी प्रभावित होगी। नई वार्डबंदी में 50 वार्डों में से 20 वार्ड जनरल, 22 वार्ड महिलाओं, 2 वार्ड बीसी, 3 वार्ड एससी और 3 वार्ड एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। नई वार्डबंदी में खास तौर पर सत्ताधारी नेतृत्व से जुड़े वार्डों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। नगर निगम की नई वार्डबंदी को लेकर विरोधी दलों के एतराजों के बाद राजनीतिक हलकों में नया मोड़ आने की संभावना है। विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और अकाली दल हाईकोर्ट में रिट दाखिल करने की तैयारी में हैं। इसका असर आगामी नगर निगम चुनाव और वार्ड समीकरणों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

फिलहाल सभी की नजरें कोर्ट की कार्रवाई और आगे की राजनीतिक रणनीतियों पर टिकी हुई हैं। पहले मेयर का वार्ड-10 और सीनियर डिप्टी मेयर का वार्ड- 42 था। नई व्यवस्था में दोनों ही वार्डों को जनरल श्रेणी में रखा गया है। इससे उनके लिए चुनावी राह अपेक्षाकृत आसान मानी जा रही है। इसके उलट डिप्टी मेयर का वार्ड-8 था जिसे अब 10 नंबर बनाया गया है। बेशक यह जनरल है लेकिन इनके पुराने वार्ड में आने वाली साढ़े सात मरला मकानों और कनाल मकानों को मेयर के पुराने वार्ड से जोड़ दिया गया है। नई वार्डबंदी में वार्ड-10 रखा गया है। इनके दस मरला मकानों को कांग्रेस की पार्षद बलजीत कौर के पुराने 9 नंबर के बाद अब नए बने 37 नंबर वार्ड के साथ जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


मोहाली गांव और शाहीमाजरा गांव बना वार्ड-1
नगर निगम की नई वार्डबंदी के तहत मोहाली गांव और शाहीमाजरा गांव को मिलाकर वार्ड नंबर–1 बनाया गया है। दोनों ही गांव बड़े और घनी आबादी वाले हैं। इसके साथ ही इस वार्ड में रेनबैक्सी और पीटीएल क्षेत्र का ब्लॉक भी शामिल है। राजनीतिक हलकों में भी इस वार्ड को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां मतदाताओं की संख्या अधिक है। आने वाले चुनाव में यह वार्ड निर्णायक भूमिका निभा सकता है। दोनों गांवों में अलग अलग पार्षद हैं। दोनों ही कांग्रेस के हैं। नई वार्डबंदी के अनुसार इस वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मटौर व कुंभड़ा में दो दो अलग-अलग वार्ड बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है नई वार्डबंदी
नई वार्डबंदी के अनुसार वार्ड- 2, 6, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 34, 36, 38,42, 44, 48, 50 जनरल
वार्ड-1, 3, 7, 9, 11,13, 15, 19, 21, 23, 25, 27, 31, 33, 35, 37, 39, 41, 43, 45, 47, 49 महिलाएं
वार्ड- 4, 8 को बीसी, वार्ड- 26, 40, 46 एससी और वार्ड- 5, 17, 29 एससी महिला के लिए रिजर्व

पुराने वार्ड आरक्षण का विवरण
साल 2021 में हुए नगर निगम मोहाली चुनाव के लिए शहर के 50 वार्डों में आरक्षण का विभाजन किया गया था। इनमें से 25 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए थे, जिनमें से दो वार्ड एससी (अनुसूचित जाति) महिलाओं के लिए आरक्षित थे। बाकी के 25 वार्डों में तीन वार्ड एससी पुरुषों, दो वार्ड बीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) पुरुषों और 20 वार्ड सामान्य (जनरल) वर्ग के लिए रिजर्व किए गए थे। नगर निगम मोहाली की नई वार्डबंदी में इस बार वार्ड नंबरिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले चुनाव में शहर का वार्ड नंबर-1 फेज-2 से शुरू होता था। इसके अलावा फेज-1 में आखिरी वार्ड बना था। इस बार नई वार्डबंदी के अनुसार वार्ड नंबर-1 मोहाली गांव से शुरू हुआ है।

मेयर और पार्षदों की प्रतिक्रिया
कांग्रेस पार्टी के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि नगर निगम की नई वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। उनका कहना है कि वार्डबंदी में कुछ अनियमितताएं और पारदर्शिता के मुद्दे सामने आए हैं, जिन्हें लेकर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।अकाली दल की पार्षद हरजिंदर कौर बैदवान का कहना है कि नगर निगम की नई वार्डबंदी भेदभावपूर्ण है। उनका कहना है कि इस संबंध में वे जल्द ही अधिकारियों के पास एतराज प्रस्तुत करेंगी। पार्षद का कहना है कि वार्डबंदी में हुई यह कमी स्थानीय जनता और राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकती है, इसलिए इसे सही करवाना जरूरी है। आप पार्षद सरबजीत सिंह समाना का कहना है कि नई वार्डबंदी पूरी तरह सही तरीके और पारदर्शिता के साथ की गई है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया में सभी कानूनी और प्रशासनिक मानकों का पालन किया गया है और इसमें किसी भी तरह का पक्षपात नहीं है।

नई वार्डबंदी में मोहाली शहर के 50 वार्ड
गांव मोहाली को वार्ड-1 बनाया गया है। इसमें साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र और गांव शाही माजरा को भी शामिल किया गया है। फेज-6 के क्षेत्र को वार्ड-2 बनाया गया है। फेज-1 के दो वार्ड बनाए हैं। इसमें वार्ड-3 में फेज-1 की कोठियां और फेज-2 के एचएलएचएम क्वार्टरों का हिस्सा (गुरुद्वारा साहिब वाला क्षेत्र) शामिल किया गया है। शेष हिस्से में वार्ड-4 बनाया गया है, जो बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। फेज-2 के बाकी हिस्से में वार्ड-5 बनाया गया है, जो एससी (महिला) के लिए आरक्षित है। वार्ड- 6 में फेज-3ए के साथ फेज-3बी-1 की 10 मरला कोठियों का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-7 में फेज-3बी-1 के हिस्से के साथ फेज-3बी-2 की कनाल कोठियां (शीतल डिपार्टमेंटल स्टोर के पीछे वाली कोठियां) शामिल की गई हैं।
वार्ड-8 में फेज-4 का गुरुद्वारा साहिब और मंदिर, उनके सामने व पीछे का क्षेत्र और कनाल कोठियां शामिल की गई हैं। इसमें फेज-5 की कुछ कनाल कोठियां भी शामिल की गई हैं। फेज-4 के एचएम क्वार्टर और कोठी-1 से 235 तक, फेज-5 के शोरूमों के पीछे स्थित 10 मरला कोठियों और अन्य क्षेत्रों को मिलाकर वार्ड-9 बनाया गया है। वार्ड-10 में फेज-3बी-2 की 10 मरला कोठियों को छोड़कर बाकी क्षेत्र और फेज-7 की 10 मरला और कनाल कोठियों का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-11 में फेज-7 का कोठी नंबर 1 से 1038 तक का क्षेत्र, एचईएचएल क्वार्टर और चंडीगढ़ से सटा क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-12 में फेज-7 की कोठी 1625 से 2265 तक, एचएल-401 से एचएम-562 तक का क्षेत्र तथा सेक्टर-70 के एचआईजी मकानों और 10 मरला कोठियों का क्षेत्र (फुहारा पार्क तक) शामिल किया गया है। वार्ड -13 में फेज-8, फेज-9 का कुछ हिस्सा और सेक्टर-69 का आधा क्षेत्र शामिल किया है। वार्ड-14 में फेज-9 के एचई, एचएल, एचएम, एचआईजी और फेज-9 की कोठियां शामिल की गई हैं। वार्ड-15 में फेज-9 का शेष क्षेत्र, फेज-10 और नाइपर का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-16 में फेज-10 का कुछ हिस्सा और फेज-11 का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-17 और 18 में फेज-10 का क्षेत्र शामिल है। वार्ड-19 से 21 में फेज-11, सेक्टर-48सी, मंडी बोर्ड, कंबाली और अन्य क्षेत्र शामिल किए गए हैं। वार्ड-22 में गांव रुड़का, सेक्टर-66बी और एयरो सिटी का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-23 में सेक्टर-66 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 शामिल किया गया है। वार्ड-24 में सेक्टर-81, सेक्टर-82, सेक्टर-82ए और सेक्टर-83ए का क्षेत्र शामिल किया गया है।
वार्ड-25 में सेक्टर-67 और सेक्टर-80 का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड 26 में गांव मौली बैदवान और सेक्टर-80 का शेष क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-27 में सेक्टर-68 का क्षेत्र शामिल है। वार्ड-28 में गांव कुंभड़ा का बड़ा क्षेत्र और वार्ड- 29 में गांव कुंभड़ा का शेष क्षेत्र और सेक्टर-68 का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड-30 में सेक्टर-79 और सेक्टर-78 का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड-31 में सेक्टर-69 का शेष भाग और सेक्टर-78 का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वाला क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड- 32 में गांव सोहाणा का मध्यवर्ती हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड-33 में सेक्टर-70 का कुछ हिस्सा और गांव मटौर का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड-34 में सेक्टर-70 का बड़ा क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-35 में सेक्टर-70 और गांव मटौर का मध्यवर्ती हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड-36 में सेक्टर-71 और साथ लगते मटौर का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-37 में फेज-5 के एचई मकान, साढ़े सात मरला, फेज-3बी-2 की 10 मरला कोठियां, सेक्टर-71 का कुछ हिस्सा और औद्योगिक क्षेत्र का बड़ा हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड-38 में सेक्टर-71 का शेष क्षेत्र और सेक्टर-76 शामिल किया गया है। वार्ड-39 में सेक्टर-70 का कुछ हिस्सा (होमलैंड व आसपास का क्षेत्र) और सोहाणा का कुछ क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-40 में गांव सोहाणा का शेष क्षेत्र, सेक्टर-77 और सेक्टर-78 का शेष क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-41 में सेक्टर-85, 86, 88, गांव नानू माजरा और गांव संभालकी का क्षेत्र शामिल किया गया है।

वार्ड-42 में सेक्टर-89, सेक्टर-94 और सेक्टर-90 का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है। वार्ड-43 में सेक्टर-90, सेक्टर-91 और गांव लखनौर का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-44 में सेक्टर-92, 92ए, 116, गांव चप्पड़चिड़ी खुर्द व कलां तथा गांव लांडा का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-45 में गांव बलियाली, सेक्टर-74ए और सेक्टर-117 (टीडीआई) का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-46 में सेक्टर-119, टीडीआई सिटी और गेटवे सिटी का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-47 में गांव बल्लोमाजरा और सेक्टर-119 का टीडीआई क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-48 में गांव बलौंगी का खरड़ हाईवे से सटा क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-49 में बलौंगी का शेष क्षेत्र और वार्ड-50 में वेरका प्लांट से सटा क्षेत्र, एटीएस, सेक्टर-57 तथा औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-73, सेक्टर-73ए और सेक्टर-74 का शेष हिस्सा शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed